फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Agriculture Minister Vijay Sinha says Farmers are not only food providers but also nation builders

Bihar News: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले- किसान अन्नदाता ही नहीं, राष्ट्र निर्माता भी हैं

Mon, 09 Jun 2025 09:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Jun 2025 09:15 PM IST
सार

Patna News: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार की भौगोलिक और सांस्कृतिक निकटता का उल्लेख कर कहा कि अगर दोनों राज्य कृषि के क्षेत्र में मिलकर कार्य करें, तो न केवल उत्तर भारत, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव है।

विज्ञापन
Bihar News: Agriculture Minister Vijay Sinha says Farmers are not only food providers but also nation builders
उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज-अयोध्या के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट सभागार में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को संबोधित कर कहा कि जब तक गांव और खेत मजबूत नहीं होंगे, तब तक राष्ट्र भी मजबूत नहीं बन सकता। उन्होंने इस संवाद को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य के साथ सीधा जुड़ाव बताया।

विज्ञापन

 
‘कृषि हमारी संस्कृति और आत्मनिर्भरता की आत्मा’
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और पर्व-त्योहार तक कृषि से जुड़े हैं। खेत में बोया गया एक बीज, कई पौधों का रूप लेता है- यही कृषि की चमत्कारी शक्ति है। उन्होंने इसे केवल जीविका का माध्यम नहीं, बल्कि आस्था और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: साइबर अपराध और मादक पदार्थों की खास पड़ताल के लिए दो इकाई बनीं, कैबिनेट के स्तर से लगेगी अंतिम मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘UP-बिहार की एकजुटता से बदलेगा देश का आर्थिक परिदृश्य’
उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार की भौगोलिक और सांस्कृतिक निकटता का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर दोनों राज्य कृषि के क्षेत्र में मिलकर कार्य करें, तो न केवल उत्तर भारत, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव है। उन्होंने बताया कि बिहार में मक्का, गेहूं और धान के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और राज्य को केवल उत्पादक ही नहीं, बल्कि निर्यातक के रूप में विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया है।
 
सीमांत किसानों के बावजूद कृषि में सकारात्मक उपलब्धियां
उन्होंने स्वीकार किया कि बिहार में सीमांत किसानों की संख्या अधिक है, फिर भी सरकारी योजनाओं और किसानों की मेहनत के बल पर कृषि क्षेत्र में कई सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बिहार सरकार का कृषि रोड मैप अब देश के लिए एक मॉडल बन रहा है।
 
‘कृषि में नवाचार और वैज्ञानिक तकनीकों की जरूरत पर बल’
उपमुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक कृषि की जरूरत को रेखांकित कर कहा कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान में 2170 वैज्ञानिक, 113 अनुसंधान संस्थान और 731 कृषि विज्ञान केंद्रों की सहभागिता से किसानों को नई तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बीज भविष्य में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी 35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप

 
उन्होंने बिहार सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हर जिले में 'सीड हब' की स्थापना, कृषि को उद्यम से जोड़ना, फसल विविधीकरण, डिजिटल कृषि मिशन के तहत एआई और ड्रोन तकनीक का प्रयोग तथा जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने जैसे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संदेश दिया अब समय है कि अन्नदाता को कृषि उद्यमी में बदला जाए।
 
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या नगरी से आए सैकड़ों किसानों से सीधा संवाद किया, उनके अनुभवों को सुना और कृषि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान साझा किए। उन्होंने चार प्रगतिशील किसानों मंशाराम, राजबहादुर वर्मा, सुरेंद्र सिंह और रमाशंकर को सम्मानित कर भारतीय किसान की गरिमा को नमन किया।
 
‘आचार्य नरेंद्र देव विचारधारा के प्रतीक’
उपमुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आचार्य नरेंद्र देव न केवल महान शिक्षाविद् थे, बल्कि किसानों और श्रमिकों के मसीहा भी थे। उनका विचार था कि जब तक गांव नहीं बदलेगा, भारत नहीं बदलेगा। आज उनके नाम पर बना यह विश्वविद्यालय उसी विचार को साकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed