{"_id":"68a18d0a1e75be31bf07fa1a","slug":"bihar-news-action-taken-against-amins-who-went-on-strike-bihar-govt-is-closing-logins-of-striking-amins-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हड़ताल पर गए अमीनों पर गिरी गाज, चुन-चुन कर हड़ताली अमीन के लॉगिन बंद कर रही बिहार सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हड़ताल पर गए अमीनों पर गिरी गाज, चुन-चुन कर हड़ताली अमीन के लॉगिन बंद कर रही बिहार सरकार
Sun, 17 Aug 2025 01:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:34 PM IST
सार
Patna News: हड़ताल पर गए अमीनों को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने साफ संदेश दिया है कि जनता को धोखा देने वाली कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार अभियान की सफलता में अमीनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और उनकी अनुपस्थिति जनसेवा में सीधा व्यवधान है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष सर्वेक्षण अमीनों की हड़ताल पर बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि जनहित से जुड़े ‘राजस्व महाअभियान’ में किसी भी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हड़ताल पर गए अमीनों का लॉगिन अकाउंट तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और उन्हें सरकारी दफ्तरों में प्रवेश से भी रोक दिया गया है। सरकार अब उनकी नौकरी समाप्त करने और नए सिरे से बहाली की प्रक्रिया शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar:राजस्व महा अभियान शुरू होते ही आंदोलन करने लगे अमीन, कानूनगो समेत सैकड़ों कर्मी, यह मांग कर रहे
विज्ञापन
‘राजस्व महाअभियान’ में बाधा बर्दाश्त नहीं
बिहार सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से ‘राजस्व महाअभियान’ की शुरुआत की है, जो 20 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत हर पंचायत में दो-दो शिविर लगाकर लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अमीनों को लैपटॉप के साथ इन शिविरों में मौजूद रहकर जनता की समस्याओं का तत्काल निपटारा करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान जनता की सीधी सेवा से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी तरह का व्यवधान स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
सरकार का सख्त संदेश
हड़ताल पर गए अमीनों को लेकर विभाग ने साफ संदेश दिया है कि जनता को धोखा देने वाली कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार अभियान की सफलता में अमीनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और उनकी अनुपस्थिति जनसेवा में सीधा व्यवधान है। ऐसे में हड़ताली अमीनों पर कठोरतम कार्रवाई तय मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Voter Adhikar Yatra Live: सासाराम से शुरू हुई मतदाता अधिकार यात्रा, राहुल संग मंच पर दिखे लालू-तेजस्वी और खरगे
भरोसा तोड़ा, सरकार नाराज
जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त को अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अमीन संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी। उस बैठक में अमीनों ने आश्वासन दिया था कि वे हड़ताल पर नहीं जाएंगे और पूरी निष्ठा से अभियान में सहयोग करेंगे। लेकिन इसके बावजूद कुछ अमीन हड़ताल पर चले गए। सरकार इसे स्पष्ट धोखा मान रही है और अब उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।