फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: A huge amount of liquor recovered from a vehicle carrying posters of Jan Suraj Party

Bihar News: जन सुराज पार्टी के पोस्टर लगे वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 19 Jul 2025 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 03:10 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने बोलेरो और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है और कागजातों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: A huge amount of liquor recovered from a vehicle carrying posters of Jan Suraj Party
इसी गाड़ी में शराब हुई बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरावरपुर गांव के पास शनिवार सुबह एक वाहन दुर्घटना के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया जब उसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। खास बात यह रही कि उक्त वाहन पर जन सुराज पार्टी के पोस्टर लगे हुए थे, जिससे कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने वाहन सहित शराब की खेप को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद उजागर हुआ मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के पोस्टर लगे एक बोलेरो वाहन और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जब वाहन को देखा, तो उसमें शराब की खेप पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने बोलेरो और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है और कागजातों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पढ़ें: सावन के झूले ने ली मासूम की जान, रस्सी में फंसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत; गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के घेरे में कई सवाल

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या शराब की यह खेप किसी राजनीतिक कार्यकर्ता से जुड़ी थी या किसी तस्कर ने पहचान छिपाने के लिए राजनीतिक पार्टी का पोस्टर वाहन पर चिपकाया था। फिलहाल वाहन मालिक की पहचान की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed