फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Sawan swing took the life of an innocent child, 12-year-old girl died after getting entangled in t

Bihar News: सावन के झूले ने ली मासूम की जान, रस्सी में फंसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत; गांव में पसरा मातम

Sat, 19 Jul 2025 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 02:45 PM IST
सार

Bihar: ग्रामीणों के अनुसार, मुस्कान सावन की परंपरा निभाते हुए घर के पास पीपल के पेड़ पर लगे झूले पर झूल रही थी। इसी दौरान झूले की रस्सी अचानक उसकी गर्दन में उलझ गई। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Sawan swing took the life of an innocent child, 12-year-old girl died after getting entangled in t
सावन का झूला ने ली मासूम की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के महीने में जहां झूला झूलना परंपरा, उमंग और आनंद का प्रतीक होता है, वहीं बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में झूले की रस्सी में फंसकर 12 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह घटना पूरे गांव को गहरे शोक में डाल गई है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान अस्थावां गांव निवासी रंजीत यादव की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मुस्कान चौथी कक्षा की छात्रा थी और गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ती थी। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता और अन्य परिजन खेत में धान की रोपाई में व्यस्त थे।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मुस्कान सावन की परंपरा निभाते हुए घर के पास पीपल के पेड़ पर लगे झूले पर झूल रही थी। इसी दौरान झूले की रस्सी अचानक उसकी गर्दन में उलझ गई। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक परिजन खेत से दौड़कर घर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मुस्कान चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी और उसका एक छोटा भाई भी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: तेजस्वी के विधायक मुन्ना यादव की फिर फिसली जुबान, विवादित बयान देकर फंसे; जानें क्या कहा?

घटना की सूचना मिलते ही करंडे थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब-इंस्पेक्टर विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को भेजा जा रहा है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए गहरे आघात का कारण बन गई है। सावन की खुशियां एक मासूम की जान लेकर मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed