{"_id":"6836824dbbf23a24d60db5bd","slug":"bihar-news-a-fierce-collision-between-a-dumper-and-an-auto-near-karela-village-on-the-buxar-kochas-main-road-1-person-died-patna-news-c-1-1-noi1395-2997647-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बक्सर-कोचस मार्ग पर डंपर और ऑटो की भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग गंभीर घायल; भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बक्सर-कोचस मार्ग पर डंपर और ऑटो की भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग गंभीर घायल; भड़के ग्रामीण
Wed, 28 May 2025 03:04 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 03:04 PM IST
सार
Buxar News: पुलिस ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और मौके पर मौजूद पुलिस तथा स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर में बुधवार की सुबह बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर करैला गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक अनियंत्रित डंपर और सवारी ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब एक ऑटो बक्सर से तियरा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में छह से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही वह करैला गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार यात्री छिटककर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar:10वीं में सेकंड डिवीजन आने के बाद से तनाव में थी ईशा, खिड़की से अंदर झांका तो परिजनों में मच गया कोहराम
विज्ञापन
घटनास्थल पर मचा अफरातफरी
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि कर बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि फरार डंपर चालक की पहचान की जा सके।
घायलों की हुई पहचान
इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान सखुआना गांव निवासी केशव कुमार सिंह की पुत्री 20 वर्षीय नीरु कुमारी, बघेलवा गांव निवासी हरिशंकर राम के 13 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार, सखुआना निवासी कृष्ण कुमार सिंह की पत्नी 30 वर्षीय कुमारी रीता, बघेलवा निवासी 50 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह और सखुआना गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में सेंधमारी, कंप्यूटर सिस्टम और सीपीयू चोरी; महत्वपूर्ण डाटा पर संकट
ग्रामीणों में आक्रोश, डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग
हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राजपुर पुलिस ने कहा कि वे घटना की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषी चालक को जल्द ही पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।