फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Burglary in Begusarai Municipal Corporation office, computer system and CPU stolen; Important data at risk

Bihar Crime: बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में सेंधमारी, कंप्यूटर सिस्टम और सीपीयू चोरी; महत्वपूर्ण डाटा पर संकट

Wed, 28 May 2025 02:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 May 2025 02:22 PM IST
सार

Begusarai News: घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।
 

विज्ञापन
Burglary in Begusarai Municipal Corporation office, computer system and CPU stolen; Important data at risk
बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में सेंधमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय शहर में अपराध की बढ़ती घटनाओं ने अब सरकारी कार्यालयों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। बीती रात चोरों ने नगर निगम कार्यालय में सेंध लगाकर तीन कंप्यूटर सिस्टम और एक सीपीयू चुरा लिया। इस चोरी की घटना ने न केवल नगर निगम के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं, बल्कि शहर में बढ़ते अपराध को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नगर निगम के अधिकारी भी चोरी गए सामानों का आकलन करने में जुटे हैं।

विज्ञापन

 
कार्यालय खुलने पर उजागर हुई चोरी
जानकारी के मुताबिक, घटना का पता बुधवार सुबह करीब 10 बजे तब चला, जब नगर निगम के कर्मचारी अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए कार्यालय पहुंचे। यह चोरी कर विभाग के उस कमरे में हुई, जहां कर दारोगा बैठते हैं। कर्मचारियों ने देखा कि कमरे में रखे तीन कंप्यूटर सिस्टम और एक सीपीयू गायब हैं। तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद नगर थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: देवरिया कांड के पीड़ित परिवारों से मिले पप्पू यादव, बोले- जलियांवाला बाग से भी बुरा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चोरों ने सेंधमारी को सफाई से दिया अंजाम
प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरों ने इस घटना को बड़े ही सुनियोजित और सावधानीपूर्वक तरीके से अंजाम दिया। नगर निगम कार्यालय के पीछे नगर पालिका मार्केट की ओर से खिड़की और छज्जे का सहारा लेकर चोरों ने वेंटिलेटर तोड़ा और कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने वहां रखे कंप्यूटर सिस्टम और सीपीयू को चुरा लिया। चोरों ने इतनी सफाई से काम किया कि कोई बड़ा नुकसान या तोड़फोड़ के निशान कम ही दिखाई दिए।
 
महत्वपूर्ण डाटा पर मंडराया खतरा
चोरी गए कंप्यूटर सिस्टम में नगर निगम के कर विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण डाटा होने की आशंका है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन सिस्टम में कितना और किस तरह का डाटा था। नगर निगम के कर्मचारी चोरी गए सामानों का मिलान कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि और क्या-क्या चोरी हुआ है। इस बीच डाटा के दुरुपयोग की आशंका ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

 
शहर में फैली सनसनी, अपराध पर चर्चा तेज
नगर निगम कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर में चोरी की इस घटना ने बेगूसराय शहर में सनसनी फैला दी है। जैसे ही यह खबर शहर में फैली, लोग बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर चर्चा करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे थे, अपराधियों ने सिर में गोली मारी
 
पुलिस जांच में जुटी, आधिकारिक बयान का इंतजार
नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरों ने किस तरह से कार्यालय में प्रवेश किया और क्या उनका मकसद केवल चोरी था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। अभी तक नगर निगम की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि चोरी गए सामानों का पूरा ब्योरा मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed