फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 9 Kanwariyas injured as uncontrolled auto overturned in Rohtas, Gupta Dham Chenari

Bihar News: रोहतास में अनियंत्रित ऑटो पलटने से नौ कांवड़िये घायल, चेनारी के गुप्ता धाम जाते वक्त हुआ हादसा

Sat, 27 Jul 2024 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Jul 2024 03:12 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास में चेनारी के गुप्ता धाम जाने के दौरान एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में नौ कांवड़िये घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: 9 Kanwariyas injured as uncontrolled auto overturned in Rohtas, Gupta Dham Chenari
सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के बादलगढ़ रोड पर दनदनवा नाला के पास कांवड़ियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में नौ कांवड़िए घायल हो गए। सभी घायलों को चेनारी के पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैमूर पहाड़ी के गुप्ता धाम जाने के दौरान चेनारी बादलगढ़ सड़क पर दनदनवा नाला के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से चकमा खाकर ऑटो सड़क किनारे पलट गया। घायल लोगों में दो लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी के हैं। वाराणसी निवासी आशीष सहनी और सोनू कुमार के अलावा गया निवासी अनुराग कुमार, संकनी कुमारी तथा विकास कुमार घायल हैं। वहीं, पटना के नौबतपुर के आशीष कुमार, दानापुर के उज्जवल कुमार और धीरज रजक को भी गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घायलों में से पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। इसके पूर्व भी गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते पर दुर्घटनाएं होती रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। पहाड़ी के पथरीले रास्ते होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed