{"_id":"68a83c2f2bccb47cb10a9754","slug":"bihar-news-8-girl-students-went-missing-together-in-nalanda-patna-police-took-them-into-custody-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा के स्कूलों से लापता हुईं थीं 8 छात्राएं, अब पटना के गांधी मैदान से पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा के स्कूलों से लापता हुईं थीं 8 छात्राएं, अब पटना के गांधी मैदान से पुलिस ने लिया हिरासत में
Fri, 22 Aug 2025 03:15 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:15 PM IST
सार
Nalanda Missing girls Student : नालंदा से एक साथ लापता हुई आठ छात्राओं के मामले में राहत वाली खबर है, पटना पुलिस ने गांधी मैदान से लापता छात्राओं को अपने हिरासत में लिया है। सभी छात्राएं छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैनी और नेकपुर गांव की हैं।
विज्ञापन
स्कूल से लापता हुई छात्राओं का पटना में चला पता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में दो अलग-अलग स्कूल की आठ छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं थी। मामला राजगीर प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय बेलदार बीघा एवं मध्य विद्यालय बरैनी स्कूल का है। सभी छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची और लापता हो गई। ये छात्राएं छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैनी और नेकपुर गांव की हैं।
घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्राएं अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज लेकर निकली थी, जिससे यह आशंका जाहिर की जा रही है कि पूर्व से ही प्लानिंग के तहत लापता हुई हैं। हालांकि, राहत वाली खबर यह है कि पटना के गांधी मैदान से पुलिस ने इन्हे हिरासत में ले लिया है। छात्राओं का टूरिस्ट गाड़ी में बैठते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
एक स्कूल की सात जबकि दूसरे स्कूल की है एक छात्रा
लापता छात्राएं +2 उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय का इनमें सुहानी कुमारी, धनमती कुमारी, सोनी कुमारी, पार्वती कुमारी, अन्नू कुमारी, चांदनी कुमारी एवं सुहानी कुमारी +2 स्कूल की हैं। जबकि श्रृष्टी कुमारी मध्य विद्यालय की छात्रा है। सभी छात्राएं 10 वीं, 9 वीं और 7 वीं क्लास में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
छात्राएं न स्कूल गईं थी न कोचिंग
सुहानी की मां ने बताया घर से बेटी आधार कार्ड, बैंक पासबुक और माता-पिता का फोटो लेकर निकाली थी। बेटी ने बताया था कि स्कूल में दसवीं का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। जब शाम हो गई और बेटी घर नहीं लौटी, तो खोजबीन की जाने लगी। तब पता चला कि बेटी न तो स्कूल गई थी और न ही कोचिंग। करीब 3:00 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए जाती थी। जहां से 5:00 बजे तक घर आ जाती थी। लेकिन वह समय बीत जाने के बाद भी नहीं लौटी। अन्नू, सोंनी और श्रृष्टी तीनों आपस में चचेरी बहन है।
प्लस टू राजकीय कृत उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल संजू कुमारी ने कहा कि सभी बच्चियां गुरुवार को स्कूल पढ़ने नहीं आई थी। गुरुवार की शाम ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्कूल की 7 छात्राएं लापता हैं। जिसके बाद अटेंडेंस को चेक किया गया ,तो पता चला कि वे स्कूल आईं ही नहीं थी। 6 बच्चियां 10 वीं क्लास में जबकि 1 बच्ची 9 वीं क्लास में पढ़ाई करती है। स्कूल की सभी छात्राएं राजगीर बस स्टैंड में 12:00 बजे के करीब टूरिस्ट बस में सवार होते हुए दिख रही हैं। उसके पहले से भी लड़कियां अपने चेहरे को ढकते हुए भी दिख रही है।
अन्नू ने नए नंबर से किया था फोन
अन्नू के चाचा विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह फोन कर अन्नु ने बताया कि उनलोगों को एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया गया है। उनलोगों को नहीं पता की वह कहाँ आई हुई है। वह कह रही थी कि उसे वापस घर ले चलिए। वह यहाँ आकर फंस गई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें- Bihar : बिहार सरकार ने खेल विभाग में निकाली बंपर बहाली, प्रशिक्षक से लेकर अधिकारी और लिपिक तक को मिलेगी नौकरी
पटना से हिरासत में ली गईं लड़कियां
पटना पुलिस ने सभी लड़कियों को गांधी मैदान के गेट नंबर 8 से पकड़ कर हिरासत में लिया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लड़कियों को हिरासत में लिया गया। छबीलापुर पुलिस पूरे मामले में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- Bihar: मधेपुरा में रंगदारी नहीं देने पर मुंशी की हत्या, पुल निर्माण के दौरान अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम