फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 4 lakh rupees looted by holding workers hostage in warehouse, assaulted by masked men

Bihar News: वेयरहाउस में कर्मियों को बंधक बनाकर चार लाख की लूट, नकाबपोशों ने की मारपीट; दो घायल

Sat, 21 Jun 2025 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Jun 2025 05:36 PM IST
सार

Bihar: बदमाश वेयरहाउस से दो ड्रम बंडल वायर, एंगल, 6 मोबाइल फोन, अनाज, बर्तन, 35 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान लूट कर ले गए। लूट के लिए पिकअप वैन पहले से तैयार थी, जिस पर लूटे गए सारे सामान को लादकर सभी अपराधी फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: 4 lakh rupees looted by holding workers hostage in warehouse, assaulted by masked men
पटना न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र स्थित डुमरी इलाके में शनिवार देर रात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी वेयरहाउस में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। करीब सात की संख्या में रहे बदमाशों ने हथियार के बल पर वेयरहाउस में मौजूद आठ कर्मचारियों को बंधक बना लिया और मारपीट करते हुए करीब चार लाख रुपये मूल्य की लूट की। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक पिकअप वैन भी साथ लाया था, जिसमें लूट का सारा सामान लादकर आराम से फरार हो गए। इस दौरान दो कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

तीन घंटे तक मचाई अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नकाबपोश बदमाश देर रात वेयरहाउस में दाखिल हुए और आते ही सभी कर्मियों को हथियार दिखाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद करीब तीन से चार घंटे तक बदमाश वेयरहाउस में लूटपाट करते रहे। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल कर्मी बक्सर जिले के अटारी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना में भतीजे ने सगे चाचा को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; आरोपी मौके से हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप वैन से ले गए माल
बदमाश वेयरहाउस से दो ड्रम बंडल वायर, एंगल, 6 मोबाइल फोन, अनाज, बर्तन, 35 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान लूट कर ले गए। लूट के लिए पिकअप वैन पहले से तैयार थी, जिस पर लूटे गए सारे सामान को लादकर सभी अपराधी फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। घायल कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस बड़ी वारदात से इलाके में संसनी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग घटना से डरे-सहमे हैं और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed