फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 12.5 crores will be spent on the development of Gupta Dham, devotees will get modern facilities

Bihar News: गुप्ता धाम के विकास पर खर्च होंगे 12.5 करोड़, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Sun, 24 Aug 2025 08:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Aug 2025 08:37 AM IST
सार

Bihar: विभागीय मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी, भीड़भाड़ और जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए गुफा में ऑक्सीजन सप्लाई, जल निकासी व्यवस्था, रबर पैकिंग, बिजली की व्यवस्था और आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar News: 12.5 crores will be spent on the development of Gupta Dham, devotees will get modern facilities
गुप्ता धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिला प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक महत्व और पौराणिक धरोहरों से परिपूर्ण है। कैमूर पहाड़ी की गोद में बसा गुप्ता धाम इन्हीं धरोहरों में से एक है, जो धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम माना जाता है। सावन के महीने में यहां बाबा गुप्तेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने लाखों श्रद्धालु बिहार समेत अन्य राज्यों से पहुंचते हैं। सालभर यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

विज्ञापन

12.5 करोड़ की विकास योजना

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने गुप्ता धाम के विकास की योजना तैयार की है। विभागीय मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी, भीड़भाड़ और जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए गुफा में ऑक्सीजन सप्लाई, जल निकासी व्यवस्था, रबर पैकिंग, बिजली की व्यवस्था और आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। इस पर कुल 12.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही गुफा के बाहर भी पूजा-अर्चना की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: 14 साल पुराने मछली व्यवसायी हत्याकांड में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष गिरफ्तार, घर पर रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला और प्रसाद वितरण केंद्र

डॉ. कुमार ने बताया कि धाम परिसर में श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए 32 कमरों वाला धर्मशाला बनाया जाएगा। प्रसाद विक्रेताओं को दुकानें आवंटित की जाएंगी। गुफा के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और बाहर बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था होगी, ताकि भीड़ पर लगातार निगरानी रखी जा सके। पूरे परिसर में आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी।

सड़क चौड़ीकरण और तोरण द्वार

धाम तक जाने वाले 19 किलोमीटर लंबे संकरे मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इसे देखते हुए कई स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा और पांच किलोमीटर तक पीसीसी ढलाई होगी। साथ ही करमचट डैम और गुप्ता धाम परिसर के पास दो तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे।

गुप्ता धाम पौराणिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव भस्मासुर के भय से यहां की प्राकृतिक गुफा में छिप गए थे। इसी कारण यह स्थल ‘गुप्ता धाम’ कहलाता है। यहां भगवान शिव प्राकृतिक शिला रूप में विराजमान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed