फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar neet ug re exam free bus travel mahavir mandir sattu sharbat arrangement news

Bihar:नीट परीक्षार्थियों को बिहार सरकार से राहत, सरकारी बसों में मुफ्त सफर; महावीर मंदिर पिलाएगा सत्तू का शरबत

Sat, 23 May 2026 12:38 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sat, 23 May 2026 12:38 PM IST
सार

बिहार सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET UG पुनर्परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की सभी सरकारी बसों में NEET अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। वहीं पटना के महावीर मंदिर ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए ठंडा चने के सत्तू का शरबत पिलाने की व्यवस्था करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
bihar neet ug re exam free bus travel mahavir mandir sattu sharbat arrangement news
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार सरकार ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को घोषणा की कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को राज्य की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार में नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए राज्य की सभी सरकारी बसों में यात्रा निशुल्क रहेगी।” 
विज्ञापन


जिला प्रशासन और संस्थाओं से सहयोग की अपील

सम्राट चौधरी ने जिला प्रशासन, मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए पीने के पानी और सत्तू की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन




21 जून को होगी नीट यूजी पुनर्परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने हाल ही में नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा की तारीख 21 जून घोषित की है। इससे पहले 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई कर रही है।

महावीर मंदिर भी आया मदद के लिए आगे

पटना का महावीर मंदिर भी नीट परीक्षार्थियों की सहायता के लिए आगे आया है। महावीर मंदिर पहले से ही सेवामूलक कार्यों के लिए जाना जाता है। अयोध्या की राम रसोई, सीतामढ़ी की सीता रसोई और महावीर मंदिर के दरिद्र नारायण भोजन जैसी कई सामाजिक सेवाएं मंदिर द्वारा संचालित की जाती हैं। अब मंदिर प्रशासन ने नीट परीक्षार्थियों के लिए ठंडा चने के सत्तू का शरबत पिलाने की व्यवस्था करने का फैसला लिया है।


पटना जंक्शन पर मिलेगी राहत

मंदिर प्रशासन के अनुसार 21 जून को दोपहर 2 बजे से परीक्षा शुरू होगी। ऐसे में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पटना जंक्शन पहुंचेंगे और वहां से अपने परीक्षा केंद्रों की ओर जाएंगे। गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए महावीर मंदिर की ओर से 1000 किलो चने के सत्तू का शरबत तैयार किया जाएगा। मंदिर के आसपास परीक्षार्थियों को यह ठंडा शरबत पिलाने की व्यवस्था की जाएगी।

आर. शेषाद्री की देखरेख में होगी व्यवस्था

सत्तू का शरबत वितरण कार्यक्रम नैवेद्यम लड्डू के प्रभारी आर. शेषाद्री की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। इसकी पुष्टि श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने भी की है। उन्होंने कहा कि महावीर मंदिर का मानना है कि विभिन्न जगहों से आने वाले परीक्षार्थी भीषण गर्मी में परेशान होंगे। ऐसे में उन्हें ठंडा सत्तू का शरबत पिलाकर राहत देने की कोशिश की जाएगी ताकि वे परीक्षा केंद्र में एकाग्रचित होकर परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed