फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar NDA PC Government will formed again under leadership CM Nitish PM Modi kidnapping peak Lalu-Rabri rule

Bihar NDA PC: 'CM नीतीश और PM मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार, लालू-राबड़ी राज में अपहरण धंधा चरम पर था'

Mon, 27 Jan 2025 03:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 03:48 PM IST
सार

बिहार में सोमवार को एनडीए के घटक दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कहा कि लालू-राबड़ी राज में अपहरण का धंधा चरम पर था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2025 में फिर सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Bihar NDA PC Government will formed again under leadership CM Nitish PM Modi kidnapping peak Lalu-Rabri rule
बिहार एनडीए पीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालू-राबड़ी राज में अपहरण का धंधा चरम पर था। हत्या और लूट के घटनाओं की थाने में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं होती थी। लेकिन जब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तो पूरे सूबे में अपहरण और माफिया उद्योग का सफाया हो गया। राजद विनाश की बात करती है। जबकि एनडीए विकास के रास्ते पर चलती है। उक्त बातें रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम पहुंचे जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा यादव ने अतिथि गृह में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को जिले के न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम होने वाली एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है। सम्मेलन ऐतिहासिक होगी और चट्टानी एकता के साथ एनडीए गठबंधन 2025 के विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराएगी। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेमचंद्र पटेल ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में बच्चे और महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी। शाम होते ही घर के दरवाजे बंद हो जाते थे और व्यवसायी पलायन करते थे। लेकिन बिहार की जनता ने जब राजद के कुशासन, भ्रष्टाचार और अराजकता से तंग आकर एनडीए को चुना तो एनडीए ने सुशासन के सपने को हकीकत में बदलकर दिखाया। आज बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि और बुनियादी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए और आज भी बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को लोजपा (आर) के प्रवक्ता राजेश भट्ट, हम के प्रवक्ता राजेश पांडे एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रवक्ता नीतिन भारती ने भी सम्बोधित किया और बताया गया कि एनडीए घटक दलों का समेकित कार्यक्रम चल रहा है। जो यह बताता है कि सभी घटक दल अब एनडीए पार्टी बन गई है।


वहीं, एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रवक्ता ने दावा किया कि 2025 में 225 सीट जीतकर नीतीश के नेतृत्व में फिर बिहार में सरकार बनेगी और बिहार पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, जदयू जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, हम जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान, आरएलएम के जिला अध्यक्ष कपिल कुमार, लोजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, पूर्व विधायक अशोक सिंह सहित मंगलानंद पाठक, अलख निरंजन और अन्य एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed