फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Sports Mahakumbh 2026 six Venues to Host Grand Event from 30 September Across 3 Age Categories

बिहार में 30 सितंबर से सजेगा खेल का महाकुंभ: छह मैदानों पर जुटेंगे खिलाड़ी, तीन वर्गों में होगा मुकाबला

Tue, 29 Sep 2026 07:35 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 07:35 AM IST
सार

नालंदा में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले के छह प्रमुख स्थलों पर अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Sports Mahakumbh 2026 six Venues to Host Grand Event from 30 September Across 3 Age Categories
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत नालंदा जिले में त्रि-दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस वृहद खेल महोत्सव के सफल एवं सुगम संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 संवर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विभिन्न मैदानों पर तय हुईं खेल स्पर्धाएं
खेल आयोजनों के लिए जिले में कुल छह प्रमुख स्थल निर्धारित किए गए हैं। दीपनगर स्टेडियम में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि वॉलीबॉल के मुकाबले 1 से 2 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। इसी मैदान पर 2 अक्टूबर को रग्बी और बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। किसान कॉलेज, सोहसराय में मार्शल आर्ट्स और अन्य स्पर्धाएं होंगी। इनमें 30 सितंबर को वुशु, 1 अक्टूबर को कराटे तथा 2 अक्टूबर को ताइक्वांडो, योग और शतरंज की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सोगरा हाई स्कूल में 30 सितंबर को फुटबॉल और 1 अक्टूबर को हैंडबॉल का आयोजन तय किया गया है।
विज्ञापन


साइकिलिंग, क्रिकेट और बैडमिंटन के लिए अलग केंद्र
अन्य खेलों के क्रम में नालंदा हेल्थ क्लब, एतवारी बाजार में 1 अक्टूबर को बैडमिंटन और भारोत्तोलन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि +2 उच्च विद्यालय, पतासंग (रहुई) में 2 अक्टूबर को बालक वर्ग की क्रिकेट और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। वहीं, रफ्तार के शौकीनों के लिए 30 सितंबर को मोगल कुआं चौक से नया रहुई रोड मार्ग पर साइकिलिंग रेस का रोमांच देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा, चिकित्सा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
खेलों के पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला खेल पदाधिकारी के संयोजन में समिति बनाई गई है, जिसमें लगभग 60 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की तैनाती की जाएगी। अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।


ये भी पढ़ें-  बिहार: एडीएम और सब-रजिस्ट्रार पति-पत्नी के ठिकानों पर निगरानी की रेड, कैश, जेवर के अलावा क्या-क्या मिले?

नगर निगम को मैदान समतलीकरण, सचल शौचालय और स्वच्छता का दायित्व सौंपा गया है, वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग शुद्ध पेयजल के टैंकर उपलब्ध कराएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी केंद्रों पर डॉक्टरों, आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। खिलाड़ियों के सत्यापन के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed