फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Nal Jal Yojna is not just scheme it is national resolve said PHED Chief Secretary in workshop of Aga NGO

Bihar News: नल जल योजना सिर्फ योजना नहीं, राष्ट्रीय संकल्प, आगा NGO की कार्यशाला में बोले PHED के प्रधान सचिव

Wed, 16 Apr 2025 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 06:27 PM IST
सार

Nal Jal Yojna: नल जल योजना सिर्फ योजना नहीं, राष्ट्रीय संकल्प है। आगा एनजीओ की कार्यशाला में पीएचईडी के प्रधान सचिव ने यह बात कही। राज्य में बढ़ते जल संकट को लेकर आगा एनजीओ ने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की।

विज्ञापन
Bihar Nal Jal Yojna is not just scheme it is national resolve said PHED Chief Secretary in workshop of Aga NGO
बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में गहराते पेयजल संकट और हर घर नल का जल योजना को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रन विभाग, मनरेगा और दूसरे संबंधित विभाग के सीनियर अधिकारी और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

विज्ञापन


कार्यशाला की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रन विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने की। प्रधान सचिव पंकज कुमार ने पेयजल संकट के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास की बात कही। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भी अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम जन तक पहुंचाना था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एनडीए में जाने के सवाल पर मुकेश सहनी ने यह क्या कहा? डिप्टी सीएम की कुर्सी पर भी बोले VIP प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन


नल से हर घर स्वच्छ जल
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ने कहा, देश में पेयजल संकट सबसे बड़ी चुनौती है। नल जल योजना से राज्य के हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक योजना नहीं है। बल्कि हर नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित जल उपलब्ध कराने का राष्ट्रीय संकल्प है। पंकज कुमार ने कहा, इसके लिए पीएचईडी, मनरेगा और अन्य विभागों को मिलकर कार्य करना होगा।


भू-जल स्तर में गिरावट को लेकर चर्चा
आगा की ओर से आयोजित कार्यशाला में भू-जल स्तर में लगातार गिरावट को लेकर चर्चा हुई। गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा, देश के कई हिस्सों में भूजल पर ज्यादा निर्भरता की वजह से जलस्तर तेजी से गिरा है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्ज, जल संरक्षण उपायों को ग्रामीण योजनाओं से जोड़ना जैसे कुछ समाधान बताए। जबकि प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सुझाव दिया कि मनरेगा के तहत तालाब, चेक डैम और जल संरचनाओं के निर्माण की गति बढ़ाई जाए।

यह भी पढ़ें: जीवेश मिश्रा बोले- राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को दिया 440 वोल्ट का झटका, CM दावेदारी पर साधी चुप्पी

पेयजल संकट एक सामूहिक चुनौती
पंकज कुमार ने कार्यशाला के समापन सत्र में सभी हितधारकों से अपील की कि वे जल संरक्षण और प्रबंधन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसका समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने इस दिशा में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed