फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Jeevesh Mishra said Rahul Gandhi gave 440 volt shock to Tejashwi Yadav

Bihar: जीवेश मिश्रा बोले- राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को दिया 440 वोल्ट का झटका, CM दावेदारी पर साधी चुप्पी

Wed, 16 Apr 2025 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 05:28 PM IST
सार

Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को 440 वोल्ट का झटका दिया है। वहीं, सीएम की दावेदारी पर चुप्पी साधे रहे।

विज्ञापन
Bihar Jeevesh Mishra said Rahul Gandhi gave 440 volt shock to Tejashwi Yadav
मंत्री जीवेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने बंद कमरे में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को 440 वोल्ट का झटका देकर बोलती बंद कर दी है। अब तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करते नहीं दिख रहे हैं। उक्त बातें गया पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने पत्रकारों से कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया एलाइंस के मुख्यमंत्री फेस के रूप में तेजस्वी यादव लोगों को बताते थे। लेकिन, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को दिल्ली बुलाया और ठंडा कर दिया। लालू प्रसाद यादव तो चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुताबिक फेस होंगे। कांग्रेस नेता खरगे और राहुल गांधी बंद कमरे में तेजस्वी यादव को 440 वोल्ट का झटका दिया है। जब बैठक से तेजस्वी यादव बाहर निकले तो पत्रकारों का मुख्यमंत्री फेस के सवालों का जबाब नहीं दे पाए। अब बस इतना कह रहे हैं, जब होगा तो देखा जाएगा। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के नेताओं ने तेजस्वी यादव को झटका दिया है। मुख्यमंत्री के तौर पर कुछ बोलना उचित नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिपाही भर्ती में फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्फ के नाम पर दुकान चलाने वालों को हो रही है तकलीफ 
वक्फ बिल संसोधन कानून को लेकर जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में कहीं कोई विरोध नहीं है। वक्फ कानून के समर्थन में सभी राष्ट्रवादी मुस्लिम समर्थन में हैं। देश के मुसलमानों ने वक्फ कानून से प्रसन्न हैं। कुछ लोग हैं, जो वक्फ बिल के नाम पर दुकान चला रहे हैं। वैसे लोगों को इस कानून से जरूर तकलीफ है, जिनको इस बिल से लाभ मिलेगा, वह लोग ही इन लोगों की तकलीफ़ ठीक कर देंगे।


करीब 16 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास 
बिहार सरकार के द्वारा गया शहरवासियों को बड़ी सौगात दी गई है। जहां गया पहुंचे बिहार सरकार के नगर आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने नगर निगम कार्यालय के प्रांगण में 15 करोड़ 66 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर आवास विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि शहर वासियों को बड़ी सौगात दी गई है। कुल 102 योजनाएं दी गई हैं। इन योजनाओं का लाभ जनता को मिलेगा। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में ये योजनाएं दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: CM नीतीश पर की गई ममता बनर्जी की टिप्पणी को लेकर JDU का पलटवार, प्रवक्ता राजीव रंजन ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में पैसे की कोई कमी नहीं है और भी कई योजनाओं का लाभ जल्द ही लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का समग्र विकास हो रहा है। गया के विकास के लिए लगातार हम लोग तत्पर हैं और भी योजनाओं की सौगात भविष्य में मिलने वाली है, जिनका सीधा लाभ आम आवाम को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed