फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Minister Nitish Mishra received award in London honored with India-UK Achievers Honors-2025 Award

Bihar: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को लंदन में मिला अवार्ड, इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स-2025 पुरस्कार से सम्मानित

Fri, 14 Feb 2025 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

Minister Nitish Mishra: बिहार सरकार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को लंदन में नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन यूके द्वारा आयोजित इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 में गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स श्रेणी में सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Minister Nitish Mishra received award in London honored with India-UK Achievers Honors-2025 Award
मंत्री नीतीश मिश्रा सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन' (NISAU) यूके द्वारा यूके के डिपार्टमेंट फ़ॉर बिजनेस एंड ट्रेड, ब्रिटिश काउंसिल, यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल, चिवनिंग, यूके काउंसिल फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट अफेयर्स, लंदन हायर और UCAS के सहयोग से लंदन में आयोजित "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" में गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स श्रेणी में बिहार सरकार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 11 सदस्यीय ज्यूरी द्वारा विजेताओं का चयन किया गया।

विज्ञापन


लंदन में आयोजित "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" के अंतर्गत 12 फरवरी को ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) के चोलमोंडले रूम एंड टेरेस में  'इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' विशेष सम्मान समारोह में भारतीय और ब्रिटिश गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स, आर्ट,कल्चर, एंटरटेनमेंट एंड स्पोर्ट्स, बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप, सोसाइटी, पॉलिसी एंड लॉ, एजुकेशन, साइंस एंड इनोवेशन तथा मीडिया एंड जर्नलिज्म की श्रेणी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भारतीय छात्रों और पूर्व छात्रों में से प्रत्येक श्रेणी के लिए पांच फाइनलिस्ट के नाम की घोषणा की गई।13 फरवरी को देर शाम 'दे वेरे ग्रैंड कनॉट रूम्स, लंदन' में आयोजित "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" के मुख्य सम्मान समारोह के दौरान "गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स" श्रेणी में मंत्री नीतीश मिश्रा को "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


ध्यातव्य है कि नीतीश मिश्रा ने "ब्रिटिश चेवनिंग स्कॉलरशिप"(Chevening) के तहत यूनाइटेड किंगडम में प्रतिष्ठित हल यूनिवर्सिटी (Hull University) मे ग्लोबल पॉलिटिकल इकॉनमी में परास्नातक की पढ़ाई की थी। इसके अतिरिक्त वह हार्वर्ड केनेडी स्कूल, कैम्ब्रिज (यूनाइटेड स्टेट्स) के भी पूर्व छात्र हैं। साथ ही नीतीश मिश्रा वर्ष 2008-09 में MTV युथ आइकॉन भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अध्ययन करने वाले उन भारतीय छात्रों और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं और समाज के प्रति अपना योगदान दिया है। यह पहल भारत और यूके के बीच द्विपक्षीय शैक्षिक संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य भारत और यूके के बीच शैक्षिक आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed