फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Management Development Center and Girls Hostel built at a cost of crores, CM Nitish inaugurated

Bihar: करोड़ों की लागत से बना प्रबंधन विकास केंद्र और बालिका छात्रावास, सीएम नीतीश ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Tue, 19 Aug 2025 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 03:41 PM IST
सार

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रबंधन विकास केंद्र के नये भवन से प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं को और बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा। वहीं, छात्रावास से छात्राओं को पठन-पाठन में सहूलियत होगी और उन्हें रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Bihar: Management Development Center and Girls Hostel built at a cost of crores, CM Nitish inaugurated
कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश कु्मार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना परिसर में बने प्रबंधन विकास केंद्र (एमडीसी) और बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर दोनों भवनों का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

उद्घाटन के बाद उन्होंने दोनों भवनों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रबंधन विकास केंद्र के नये भवन से प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं को और बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा। वहीं, छात्रावास से छात्राओं को पठन-पाठन में सहूलियत होगी और उन्हें रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं संस्थान के निदेशक डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और कुमार रवि, बी०एस०ई०आई०डी०सी० की प्रबंध निदेशक इनायत खान, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस०एम० सहित कई वरीय अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजकीय सम्मान से मनाई जाएगी उपेंद्र नाथ वर्मा की जयंती, ग्रामीणों में खुशी की लहर

इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी। वर्तमान में यहां प्रबंधन एवं कम्प्यूटर से संबंधित 10 कोर्स संचालित हैं, जिनमें 1600 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। प्रशिक्षण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन विकास केंद्र का निर्माण किया गया है। इसमें 26 कमरे बने हैं जिनमें 52 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था है। साथ ही प्रशिक्षण हॉल और डायनिंग हॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके निर्माण पर 4 करोड़ 99 लाख 97 हजार 400 रुपये की लागत आई है।

इसी प्रकार, बड़ी संख्या में छात्राओं की पढ़ाई को देखते हुए वातानुकूलित बालिका छात्रावास का निर्माण एवं उन्नयन किया गया है। दो ब्लॉक वाले इस छात्रावास में 40 कमरे और 8 हॉल बनाए गए हैं, जिनमें 168 छात्राओं के रहने की सुविधा है। इस परियोजना पर भी 4 करोड़ 99 लाख 97 हजार 400 रुपये की लागत खर्च की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed