फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar LJP News Poster war between Pashupati paras and Chirag Paswan in Patna and Hajipur

बिहार: रामविलास पासवान की कर्मभूमि पर चाचा और भतीजे में पोस्टर वार, चिराग आज से शुरू करेंगे आशीर्वाद यात्रा

Mon, 05 Jul 2021 03:55 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देव कश्यप Updated Mon, 05 Jul 2021 03:55 AM IST
सार

  • लोजपा में दो गुट बनने के बाद 5 जुलाई को दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर चाचा और भतीजे शक्ति प्रदर्शन करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Bihar LJP News Poster war between Pashupati paras and Chirag Paswan in Patna and Hajipur
लोजपा में दो फाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामविलास पासवान की कर्मभूमि पर चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। लोजपा में दो गुट बनने के बाद आज दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर चाचा और भतीजे शक्ति प्रदर्शन करने को तैयार हैं। घर का घमासान अब खुलकर सड़कों पर आ गया है।

विज्ञापन


रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर आशीर्वाद यात्रा
लोजपा सांसद चिराग पासवान सोमवार को रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान वह देखना चाहते हैं कि रामविलास पासवान का जनाधार उनके साथ रहेगा या पारस के साथ। पोस्टर के जरिये चाचा-भतीजे आमने-सामने हैं। इस मौके पर राजधानी पटना और हाजीपुर में पोस्टर लगाए गए हैं। पारस गुट के पोस्टर में जहां चिराग की तस्वीर नहीं है, वहीं चिराग गुट के पोस्टर से पारस की तस्वीर गायब है।
विज्ञापन


पोस्टर के जरिए चाचा-भतीजे आमने सामने हैं। चिराग पासवान ने ट्विटर पर लिखा, 'उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। संपूर्ण मानवता को भारतीय आध्यात्म और वेदांत दर्शन का संदेश देने वाले, अनंत ज्ञान व ऊर्जा के पर्याय स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा श्रद्धापूर्वक नमन। आपके विचार सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पार्टी के प्रदेश कार्यालय को रामविलास पासवान के नाम पर संग्रहालय बनाने और उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। हाजीपुर से लोजपा सांसद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द ही पत्र भी लिखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed