फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Land dealer's bike missing for five days recovered, no clue found yet

Bihar: पांच दिनों से लापता जमीन कारोबारी की बाइक बरामद, अब तक नहीं मिला कोई सुराग; लोगों ने सड़क किया जाम

Tue, 08 Jul 2025 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 08 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

Bihar: परिजनों के अनुसार राम लड्डू प्रसाद 4 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

विज्ञापन
Bihar: Land dealer's bike missing for five days recovered, no clue found yet
लोगों ने की आगजनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के दानापुर अनुमंडल क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी जमीन कारोबारी और एलआईसी एजेंट राम लड्डू प्रसाद पिछले 5 दिनों से लापता हैं। इस बीच उनकी बाइक खगोल थाना क्षेत्र के नेउरा कॉलोनी के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है।

विज्ञापन


परिजनों ने इस संबंध में दानापुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने जमालुद्दीन चक स्थित खगोल-बिहटा मुख्य मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क पर घंटों यातायात ठप रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन लोग किसी भी कीमत पर जाम हटाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राम लड्डू प्रसाद 4 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद जमीन कारोबारी के भतीजे पप्पू कुमार ने दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिवार का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कराने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं कारोबारी की पत्नी नीतू देवी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी, लेकिन वहां से भी कोई ठोस सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में सात वर्ष के बच्चे के साथ घिनौना काम, पहले चॉकलेट दिया फिर नहर किनारे किया अप्राकृतिक कृत्य

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई कर लापता कारोबारी का पता नहीं लगाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द लापता कारोबारी की तलाश कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed