फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Lalu Yadav arrested accused of triple murder is absconding; he had killed his wife and 2 children

Bihar Police: तिहरे हत्याकांड का गिरफ्तार आरोपी लालू यादव फरार; पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने वाला भाग गया

Wed, 11 Sep 2024 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

Bhojpur News: पुलिस हिरासत से हत्यारोपी के भागने के बाद भोजपुर पुलिस की बहुत किरिकरी भी होने लगी। इसको देखते हुए भोजपुर एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी, केस के आईओ और एक होमगार्ड के जवान को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Lalu Yadav arrested accused of triple murder is absconding; he had killed his wife and 2 children
पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद फरार हो गया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर से पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां ट्रिपल मर्डर का आरोपी थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामला आरा के पिरो अनुमंडल अंतर्गत अजीमाबाद थाने का है। जहां तीन हत्याओं के आरोपी लालू यादव को पुलिस गिरफ्तार करके अजीमाबाद थाने में ले आई थी। लेकिन देर रात वह पुलिस को चकमा देकर दियारा क्षेत्र में भाग गया। तब से अजीमाबाद और कई थानों की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदार और अन्य जगहों पर छापामारी कर रही है। लेकिन 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


आरोपी के फरार होने की वजह से मृतक के परिजनों ने तीनों शवों को लेकर डीएम कार्यालय के पास सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। उसके बाद अजीमाबाद थाना प्रभारी के निलंबन की मांग करने लगे। इसके बाद एएसपी परिचय कुमार और नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे परिजनों को समझाने के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम को छुड़वाया।
विज्ञापन

 

Bihar: Lalu Yadav arrested accused of triple murder is absconding; he had killed his wife and 2 children
एसपी ऑफिस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, अजीमाबाद थानाक्षेत्र के मिल्की गांव के निवासी लालू यादव ने अपनी पत्नी सीमा देवी (35), बेटी सौम्या कुमारी (8) और 10 महीने के एक दुधमुंहा बेटे दीदवंत कुमार की खंती से काटकर कर निर्मम हत्या कर दी। घटना का कारण बताया गया कि आरोपी लल्लू यादव का झगड़ा उसके पत्नी से हुआ था, जिसके बाद आक्रोश में आकर उसने पहले अपनी पत्नी का गाला काटकर धड़ से अलग कर दिया। फिर बेटी को मार डाला और अंत में 10 महीने के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन देर रात वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस हिरासत से हत्यारोपी के भागने के बाद भोजपुर पुलिस की बहुत किरिकरी भी होने लगी। इसको देखते हुए भोजपुर एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी, केस के आईओ और एक होमगार्ड के जवान को निलंबित कर दिया है।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन हत्याएं करने वाले आरोपी को अजीमाबाद थाना पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई थी और हवालात में उसे बंद कर दिया गया था। लेकिन कुछ कागज पर साइन करने के लिए उसे बाहर निकाला गया। तभी वह पुलिस को धक्का देकर चारदीवारी कूदकर भाग गया। आसपास में दियारा क्षेत्र होने की वजह से रात के अंधेरे में वह लापता हो गया। हालांकि बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed