फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Jayant Raj's scathing attack on Tejashwi Yadav, says public will teach lesson in upcoming elections

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, कहा- आगामी चुनाव में जनता सिखाएगी सबक

Sun, 26 Jan 2025 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Jan 2025 04:11 PM IST
सार

Rohtas News: मंत्री जयंत राज ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने तेजस्वी यादव को स्पष्ट संदेश दिया था। आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी। चुनाव में एनडीए 225 सीटों के लक्ष्य को हासिल करेगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Jayant Raj's scathing attack on Tejashwi Yadav, says public will teach lesson in upcoming elections
कुशवाहा भवन सभा में कार्यक्रम के दौरान मंत्री जयंत राज तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाने की चुनौती दी है।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुशवाहा सभा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री जयंत राज ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे नीतीश कुमार के साथ थे, तो उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। लेकिन अब सरकार से अलग होने के बाद वे मुख्यमंत्री पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री के विकास कार्यों का जिक्र
जयंत राज ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय प्रगति यात्रा पर हैं और बिहार के हर जिले में विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहतास में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जल्द होने वाला है, जहां वे जिले को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन प्रदेश के विकास के लिए है और वे इस दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेजस्वी यादव को जनता देगी जवाब
तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणियों पर मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने तेजस्वी यादव को स्पष्ट संदेश दिया था। आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी। एनडीए 225 सीटों के लक्ष्य को हासिल करेगा और तेजस्वी यादव को सबक सिखाएगा।
 
मंत्री जयंत राज कुशवाहा सभा भवन के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने सभा के सदस्यों द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके प्रयासों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। समारोह के दौरान समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

 
कार्यक्रम में जुटी बड़ी संख्या में लोग
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जदयू जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, नगर निगम की उप महापौर सत्यवंती देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंत्री ने अंत में उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाजहित के कार्यों में सहयोग करने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed