{"_id":"67027c1eacd91b285c08a100","slug":"bihar-in-buxar-a-speeding-car-hit-cart-and-crushed-an-elderly-woman-then-collided-with-truck-she-died-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बक्सर में तेज रफ्तार कार ने ठेले को टक्कर मारकर बुजुर्ग को रौंदा, फिर ट्रक से जा भिड़ी; महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बक्सर में तेज रफ्तार कार ने ठेले को टक्कर मारकर बुजुर्ग को रौंदा, फिर ट्रक से जा भिड़ी; महिला की मौत
Sun, 06 Oct 2024 05:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:32 PM IST
सार
Buxar News: ठेला दुकानदार भरत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से वह और उनका बेटा दोनों बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरा व्यवसाय चौपट हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर में रविवार की सुबह औद्यौगिक थानाक्षेत्र के अहरौली मोड़ के पास एनएच-922 फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दौरान पैदल जा रही बुजुर्ग महिला वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद आनन-फानन में महिला को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि इस घटना में वाहन चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ, जिसका इलाज मां शिवरात्रि अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर गांव के निवासी झुना पाठक का परिवार बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मुंडेश्वरी धाम दर्शन करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पूड़ी जलेबी बेचने वाले ठेले को जोरदार टक्कर मारते हुए बुजुर्ग महिला को रौंदकर पास खड़े ट्रक से टकरा गई। गाड़ी की चपेट में आने वाली महिला की पहचान चिलहर गांव निवासी जनार्दन ओझा की 60 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हालांकि इस हादसे के बाद बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। जबकि ठेला दुकानदार भरत प्रसाद गुप्ता का बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से वह और उनका बेटा दोनों बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरा व्यवसाय चौपट हो गया।
विज्ञापन