{"_id":"63fefcdedeb9c5a627095f25","slug":"bihar-gram-raksha-dal-co-police-friends-came-on-the-road-in-patna-demanding-permanent-job-police-stopped-ne-2023-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में ग्राम रक्षा दल के कर्मियों का प्रदर्शन, विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, JP गोलंबर पर पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में ग्राम रक्षा दल के कर्मियों का प्रदर्शन, विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, JP गोलंबर पर पुलिस ने रोका
Wed, 01 Mar 2023 12:51 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:51 PM IST
सार
Patna : ग्राम रक्षा दल के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। सैकड़ों सदस्य विधानसभा घेराव की तैयारी में थे। लेकिन, जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद ग्राम रक्षा दल के सदस्य हंगामा करने लगे। वह आगे बढ़ने देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्राम रक्षा दल के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में ग्राम रक्षा दल के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। सैकड़ों सदस्य विधानसभा घेराव की तैयारी में थे। लेकिन, जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद ग्राम रक्षा दल के सदस्य हंगामा करने लगे। वह आगे बढ़ने देने की मांग कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वह स्थायीकरण और नियमित वेतनमान की मांग कर रहे हैं। सरकार के सामने कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसपर ध्यान नहीं दे रहे। उनका कहा है कि बिहार सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना है कि वह स्थायीकरण और नियमित वेतनमान की मांग कर रहे हैं। सरकार के सामने कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसपर ध्यान नहीं दे रहे। उनका कहा है कि बिहार सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विधानसभा की तरफ बढ़ते ग्राम रक्षा दल के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
मांगे पूरी नही ंहुई तो जारी रहेगा आंदोलन
ग्राम रक्षा दल के कर्मी ने कहा कि मानदेय और स्थायीकरण को लेकर लगातार हमलोग प्रदर्शन करते आ रहे हैं। बिहार बजट सत्र के दौरान विधानसभा मार्च के जरिए हमलोग मांग कर रहे हैं। हमलोग कारगिल चौक से विधानसभा की ओर बढ़ ही रहे थे कि जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने रोक लिया। अगर हमलोगों की मांगे पूरी नहीं होती तो यह आंदोलन जारी रहेगा। तेजस्वी यादव से मांग कर रहे हैं कि हमलोगों के मानदेय को बढ़ाया और नौकरी को पक्की कर दी जाए।