फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Five teachers including Khan sir increased trouble for not reaching the police station, all underground since FIR was registered

बिहार: खान सर समेत पांच शिक्षकों की और बढ़ी परेशानी, एफआईआर दर्ज होने के बाद से कोई नहीं पहुंचा पुलिस स्टेशन

Mon, 31 Jan 2022 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 31 Jan 2022 03:34 PM IST
सार

केस दर्ज होने के बाद से अभी तक छह शिक्षकों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक एफआईआर आईपीसी की जिन धाराओं के तहत दर्ज की गई है उनमें सात साल से कम की सजा है।

विज्ञापन
Bihar: Five teachers including Khan sir increased trouble for not reaching the police station, all underground since FIR was registered
मुश्किल में फंसे खान सर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी से छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर मामले में अंडरग्राउंड चल रहे खान सर समेत छह शिक्षकों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से शिक्षकों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी शिक्षकों को नोटिस लेने के लिए खुद थाने आना होगा। निर्धारित अवधि में थाने नहीं आने पर उनके घर पर नोटिस चस्पा किया जाएगा। कोचिंग संचालकों के साथ बैठक में पटना के एसएसपी डा.मानवजीत सिंह ढिल्लोा ने कहा था कि आरोपित कोचिंग संचालकों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।  

विज्ञापन


सीआरपीसी के तहत ये है प्रावधान
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आईपीसी की जिन धाराओं में शिक्षकों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें सात साल तक की सजा हो सकती है। इसके तहत मौके से गिरफ्तार किए गए छात्रों को जेल भेज दिया गया, लेकिन उनके बयान पर आरोपी शिक्षकों को जांच के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। पत्रकार नगर थाना पुलिस ने आरोपी खान सर व छह अन्य शिक्षकों को सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि शिक्षकों को ना तो कोर्ट से जमानत मिली है और ना ही थाने में संज्ञान लेने आए हैं। 
विज्ञापन


क्या है आरोप
एफआईआर के मुताबिक खान सर और अन्य शिक्षकों पर अभ्यर्थियों को भड़काने का आरोप है। गिरफ्तार छात्रों के बयान पर पत्रकार नगर थाने में खान सर समेत छह शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग सेंटर पर ताला, सभी आरोपी शिक्षक अंडरग्राउंड
पुलिस ने राजेंद्र नगर टर्मिनल में तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन लखीसराय और झारखंड के एक छात्र को गिरफ्तार किया था। उनके बयान पर कोचिंग डायरेक्टर खान सर यानी फैसल खान, एसके झा, नवीन, अमरनाथ, गगन प्रताप और गोपाल वर्मा को आरोपी बताया गया था। इस घटना के बाद से खान सर के कोचिंग संस्थान में ताला लगा हुआ है। सभी को अंडरग्राउंड बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed