फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : FIR lodged against red sand mafia businessmen sand mafia attacked bihta patna bihar police

Bihar : पटना में लाल बालू माफिया पर बड़ी कार्रवाई, कई कारोबारियों को बनाया नामजद, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 05:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 23 Aug 2025 05:57 PM IST
सार

Bihar : खनन विभाग की टीम पर लाल बालू के अवैध कारोबारियों ने हमला किया था। अब पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 31 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Bihar : FIR lodged against red sand mafia businessmen sand mafia attacked bihta patna bihar police
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में लाल बालू के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में खनन विभाग की टीम पर हुए हमला करने के मामले में पुलिस ने 31 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।

विज्ञापन

इस खबर को भी पढ़ें-Bihar: पटना में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी, ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन


इस संबंध में पटना पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान करते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि लाल बालू के अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पटना पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना में इंजीनियर के घर से मिले लाखों के कैश-जेवर, EOU के आते ही 12.50 लाख के नोट टॉयलेट में बहाया

दरअसल कुछ दिन पहले खनन विभाग की टीम जब कार्रवाई करने पहुंची थी, तब अवैध कारोबारियों ने उस पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद पूरे प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया। हमले के बाद से इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक़ नामजद आरोपियों में कई कुख्यात खनन माफिया शामिल हैं, जो लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय थे। उन पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस का रुख और सख्त हो गया है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों को साफ संदेश चला गया है कि अब कानून से बचना आसान नहीं होगा। आने वाले दिनों में अभी और गिरफ्तारियां होंगी तथा लाल बालू के अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म करने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed