Bihar Exam: बापू परीक्षा केंद्र ने पूरे देश में बनाया रिकॉर्ड, अब एक साथ 21 हजार छात्र दे पाएंगे एग्जाम
Bapu Exam Centre: बापू परीक्षा परिसर में बिहार लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, बोर्ड परीक्षाएं और अन्य महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती रही हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने इसके बारे में नया अपडेट दिया है। आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में स्थित बापू परीक्षा केंद्र ने देश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र के रूप में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब अत्याधुनिक परीक्षा केंद्र से अब एक साथ लगभग 21 हजार विद्यार्थियों की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की जा सकेंगी। इतना ही नहीं, पूरे बिहार में होने वाली ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं का संचालन और नियंत्रण भी इसी केंद्र से किया जाएगा, जिससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित हो सकेगी। बिहार बोर्ड का दावा है कि यह देश का इकलौता ऐसा सेंटर है, जहां इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी एक साथ परीक्षा दे पाएंगे।
अब तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा
बापू परीक्षा परिसर में परीक्षाओं के संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि बापू परीक्षा केंद्र में प्रतिदिन तीन शिफ्ट में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। केंद्र में आधुनिक तकनीक, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।
एक साथ 21 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा एक साथ ली जा सकेगी परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि बापू परीक्षा केंद्र में वर्तमान में 12 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा लेने की व्यवस्था है। वहीं ऑनलाइन तीन हजार विद्यार्थियों की परीक्षा लेने की व्यस्था है। इसको विकसित करने की हमारी 11 हजार कंप्यूटर की क्षमता है अभी जिसे बढ़कर हम 21 हजार करने जा रहे हैं। इस तरह एक साथ 21 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा एक साथ ली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि बापू परीक्षा परिसर के ब्लॉक ए एवं बी में हाईब्रिड मोड में परीक्षाओं के आयोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है। अर्थात इन दोनों ब्लॉक में आवश्यकतानुसार ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन मोड में परीक्षाओं का आयोजन किया जा सकेगा। इसकी कुल क्षमता 7,500-8,500 होगी। अर्थात इन दोनों ब्लॉक में एक साथ 7,500-8,500 परीक्षार्थी परीक्षा ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन मोड में दे सकेंगे। इस प्रकार, क्षमता विस्तार के बाद बापू परीक्षा परिसर में ऑनलाईन माध्यम से आयोजित परीक्षाओं में एक साथ लगभग 11 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे। सी ब्लॉक में वर्तमान में लगभग तीन हजार परीक्षार्थी एक साथ परीक्षा दे सकते हैं।
Bihar Exam: बापू परीक्षा केंद्र ने पूरे देश में बनाया रिकॉर्ड, अब एक साथ 21 हजार छात्र दे पाएंगे एग्जाम
छह एकड़ में बना है यह परिसर
नीतीश सरकार ने ने पटना के कुम्हरार में ‘बापू परीक्षा परिसर’ का निर्माण करवाया। अगस्त 2023 में सीएम नीतीश कुमार ने इसका शुभारंभ किया था। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(बिहार बोर्ड) द्वारा उसकी बुकिंग भी हो चुकी है। प्रतियोगी व दूसरे किसी अन्य परीक्षाओं के लिए हॉल की बुकिंग हो रही है। 281.11 करोड़ रुपये की लागत से छह एकड़ में बापू परीक्षा का निर्माण कराया गया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र में एक बार में 21 हजार परीक्षार्थी बैठक सकते हैं। यहां 44 बड़े परीक्षा हॉल हैं। यहां एक्सलेटर, लिफ्ट, परीक्षा अधिकारियों के लिए कमरे, सीसीटीवी के साथ कंट्रोल रूम, जैमर, बैग स्कैनर व फ्रिस्किंग तथा दिव्यांग छात्रों के लिए व्हील चेयर आदि की सुविधा है। यह परिसर राज्य की विभिन्न प्रतियोगी और शैक्षणिक परीक्षाओं के आयोजन के लिए जाना जाता है। यहां पर्याप्त परीक्षा कक्ष, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।