फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar elections: Several cells of RJD formed, Lalu Prasad made them president: MP, former minister

Bihar: चुनाव से पहले राजद के इन प्रकोष्ठों का गठन, लालू प्रसाद ने पूर्व मंत्रियों और सांसदों को बनाया अध्यक्ष

Sat, 26 Jul 2025 02:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Jul 2025 02:32 PM IST
सार

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ और छात्र प्रकोष्ठ का गठन किया है। इनकी जिम्मेदारी पार्टी ने अपने पुराने और विश्वसनीय नेताओं को दी है। 

विज्ञापन
Bihar elections: Several cells of RJD formed, Lalu Prasad made them president: MP, former minister
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : ani

विस्तार

बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इन सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और सदस्यों का मनोनयन कर दिया है। खास बात यह है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि लालू प्रसाद ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह को महिला प्रकोष्ठ, सांसद अभय कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फ़ातमी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, सांसद सुधाकर सिंह को किसान प्रकोष्ठ एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर प्रो. नवल किशोर को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।

विज्ञापन

Bihar elections: Several cells of RJD formed, Lalu Prasad made them president: MP, former minister
संजू प्रिया कुशवाहा को राजद की सदस्यता दिलाते मंगनी लाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला

राजद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन 

पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनाब अब्दुल बारी सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं सुनील कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जयप्रकाश नारायण यादव एवं भोला यादव सहित 12 राष्ट्रीय महासचिव के साथ हीं 10 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।

मंगनी लाल मंडल बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है। बिहार तथा देश में नफ़रत बढ़ाने वाली शक्तियों को नीतीश कुमार मजबूत बनाने में सहभागी बने हुए हैं। हम सभी को मिलकर ऐसी साजिशों तथा वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा जो शोषितों, वंचितों दलितों, अति पिछड़ों के हक और अधिकार को छीनने के प्रयास में लगी हुई है। लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष संजू प्रिया कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed