फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections: Priyanka Gandhi attacks NDA government in East Champaran Motihari, Rahul Gandhi NDA Congress

Bihar: चंपारण में प्रियंका ने NDA सरकार पर बोला हमला, कहा- पुराने हथकंडे नहीं चले तो वो चोरी करने लगे वोट

Fri, 26 Sep 2025 06:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Sep 2025 06:22 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण की धरती से प्रियंका गांधी ने पहली चुनावी सभा की। उन्होंने भोजपुरी में अपना संबोधन शुरू किया। लोगों से पूछा “का हाल बा?” कांग्रेस महासचिव की यह बातें सुनकर पूरे मैदान में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या बातें कहीं...

विज्ञापन
Bihar Elections: Priyanka Gandhi attacks NDA government in East Champaran Motihari, Rahul Gandhi NDA Congress
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में पहली बार अपनी एक चुनावी रैली को संबोधित करने मोतिहारी पहुंचीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से चुनाव जीतना और सत्ता में बने रहना। इसके लिए यह लोग जाति, धर्म और घुसपैठ जैसे मुद्दों को उछालते हैं। जब यह पुराने हथकंडे नहीं चले तो अब वोट की चोरी पर उतर आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि आप जानते हैं कि पिछले 20 साल से बिहार में कौन सत्ता में है? इन बीस साल में महिलाओं के लिए इन्होंने क्या किया? पिछले 20 साल तक नीतियां किसने बनाईं? तो फिर पिछले 20 साल में आपको 10,000 रुपये क्यों नहीं दिए? सरकार ने यह भी नहीं बताया कि यह राशि हर महीने मिलेगी या नहीं। यह भी क्यों नहीं बताया कि अब आपकी कीमत सिर्फ 10,000 रुपये रह गई है? इस सरकार ने बिहार की जनता के साथ अन्याय किया है। केवल भ्रम फैलाया है। अब हाल बदलने का समय आ गया है। आप बहुत झेल चुके हैं, अब असली बदलाव लाने का वक्त है।
विज्ञापन

 पटना में प्रियंका गांधी ने 2000 महिलाओं से की बात, कहा- आपको नीतीश सरकार को हराना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को असली देशभक्त हैं
शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी को असली देशभक्त हैं। इसलिए वह जनता की पीड़ा को समझने के लिए 4,000 किलोमीटर पैदल चले। मैं यह इसलिए नहीं कह रही हूं कि वो मेरे भाई हैं। राहुल गांधी एक सच्चे देशभक्त हैं। सिर्फ एक असली देशभक्त ही 4,000 किलोमीटर पैदल चल सकता है, सिर्फ इसलिए कि वो लोगों की समस्याएं सुन सके और उनसे कुछ सीख सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed