फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections: Defense Minister Rajnath Singh targets Congress leader Rahul Gandhi, program in Patna, SIR,

Bihar: राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- सबूतों का परमाणु बम गिराकर मतदान चोरी वाले आरोप को साबित करें

Sat, 02 Aug 2025 03:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Aug 2025 03:08 PM IST
सार

कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से चुनाव आयोग पर मतदान चोरी का आरोप लगा रहे हैं। इस मुद्दे पर अब भी सियासत गरम है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे इस आरोप को साबित करने की अपील की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या क्या बातें कहीं...

विज्ञापन
Bihar Elections: Defense Minister Rajnath Singh targets Congress leader Rahul Gandhi, program in Patna, SIR,
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिहार दौरे पर हैं। पटना में एक कार्यकम में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि उनके पास सबूतों का परमाणु बम है तो साबित करें कि चुनाव आयोग बिहार में मतदान चोरी कर रहा है। राहिल गांधी को तुरंत इस मुद्दे पर डेटोनेटिंग कर जवाब देना चाहिए। उन्हें बस यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस काम में वह खुद सुरक्षित रहें।

विज्ञापन


चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की जनता को उनके पिछले बयान भी याद हैं। उन्होंने ही संसद को भूकंप की धमकी दी थी, लेकिन जब वह बोले, तो वह एक फ्लॉप शो साबित हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग एक ऐसा संस्थान है जो अपार निष्ठा के लिए जाना जाता है। वह हर काम देशहित में ही करता है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर जो दुष्प्रचार किया रहा, चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, वह गलत है। चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हों। विपक्ष के नेता को एक संवैधानिक संस्था के बारे में इस तरह का बयान देने का कोई अधिकार नहीं है

विज्ञापन

 

कांग्रेस के हाथों पर खून लगा है

रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी अपनी पार्टी के हाथों पर खून लगा है, जिसने 1975 में आपातकाल लागू करके लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की भी खूब तारीफ की। कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में अपने 20 वर्षों के शासन के दौरान राज्य की स्थिति को सुधारने में मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed