{"_id":"68e3ca4dbce5674eaf014b45","slug":"bihar-elections-2025-election-commission-issues-direction-burqa-clad-voters-anganwadi-workers-will-check-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Elections 2025 : EC ने बुर्का मतदाताओं के लिए जारी किया निर्देश, अब ये महिला संविदाकर्मी करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Elections 2025 : EC ने बुर्का मतदाताओं के लिए जारी किया निर्देश, अब ये महिला संविदाकर्मी करेंगी जांच
Mon, 06 Oct 2025 07:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:25 PM IST
सार
Bihar : भाजपा ने बुर्का पहनकर मतदान केंद्रों पर आने वाली महिलाओं पर सवाल उठाया था। इसको लेकर अब चुनाव आयोग ने भी स्पष्ट रूप से निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने मतदान करने आई बुर्का वाली महिलाओं के चेहरों के मिलान की जिम्मेदारी एक वर्ग को सौंप दी है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान बुर्का मतदाताओं के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान, बुर्का पहने महिला मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने में सहायता के लिए राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections After Chhath: छठ के तुरंत बाद क्यों नहीं रखी गई मतदान की तारीख? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को चुनाव आयोग से आग्रह किया था कि वह यह सुनिश्चित करे कि बुर्का पहनकर मतदान केंद्रों पर आने वाली महिलाओं के चेहरों का मिलान उनके मतदाता पहचान पत्र से किया जाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में - 6 और 11 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।