Bihar Election: पटना में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन; सीएम आवास घेरने निकले थे, पुलिस ने बीच रास्ते में रोका
Patna News: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि पुलिस मुझे टांगकर अपनी गाड़ी तक ले गई। यह अन्याय है। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हमलोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची प्रारूप समेत कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। पटना के सदाकात आश्रम से निकले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन, राजापुर पुल के पास पटना पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकैडिंग कर रोक दिया। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इतना ही बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे। पुलिस ने काफी समझाने की बुझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। उन्हें पीछे हटने को कहा, लेकिन वो नहीं माने और नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया।
आज हमलोग शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु युवा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग के माध्यम से वोट चोरी करने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं अडाणी को मुफ्त में सरकार ने जमीन दे दी है। लेकिन, अब जवाब नहीं दे रही है। सवाल पूछने पर हमलोगों की आवास दबाने की कोशिश की जा रही है। आज हमलोग शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे। लेकिन, पटना पुलिस ने हमलोगों को घसीटा। इतना ही नहीं कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटने लगे।