{"_id":"68a9a000f1d92b32d60380d3","slug":"bihar-election-tejashwi-yadav-said-i-am-not-going-to-be-afraid-targeted-bjp-rjd-congress-vote-yatra-sir-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: केस होने पर तेजस्वी यादव बोले- मैं डरने वाला नहीं, सच बोलता रहूंगा, FIR से फर्क नहीं पड़ता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: केस होने पर तेजस्वी यादव बोले- मैं डरने वाला नहीं, सच बोलता रहूंगा, FIR से फर्क नहीं पड़ता है
Sat, 23 Aug 2025 04:33 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 23 Aug 2025 04:33 PM IST
सार
Bihar News: राज्यसभा सांसद अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव पर FIR को राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को समझना चाहिए कि हम उस राजनीतिक विरासत से आते हैं जिसने अंग्रेजों से लोहा लिया, हम मोदी और अमित शाह जैसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष पर तेजस्वी यादव पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में केस दर्ज होने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। वोट अधिकार यात्रा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ कटिहार पहुंचे तेजस्वी यादव ने शनिवार दोपहर इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि FIR से कौन डरता है? क्या 'जुमला' कोई आपत्तिजनक शब्द है? मैं तो सिर्फ़ सच्चाई बोल रहा था और आगे भी बोलता रहूंगा। यह लोग जितनी चाहें उतनी FIR दर्ज करा लें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
सरकार और अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अब तक इन अधिकारियों और भ्रष्ट सरकार ने केवल आवासीय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 4,000 करोड़ रुपये लिए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल भाजपा के लोग चुनाव में करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि यही वजह है कि बिहार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। जब हमारी सरकार बनेगी तब हम भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार देने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन का उद्घाटन, जाम की समस्या से मिलेगी निजात निजात
विज्ञापन
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सरकार चुनता है, सरकार मतदाता नहीं! यह बात मोदी जी और अमित शाह जी नहीं समझते। जनतंत्र की जननी बिहार से ही ये जनतंत्र को खत्म करना चाहते है। प्रधानमंत्री मोदी जी, बाबा साहेब के संविधान को समाप्त क्यों करना चाहते है? एक गरीब का एक वोट इस देश की अनमोल अमानत है! किसी की हिम्मत नहीं कि गरीब का एक वोट और देश की अमानत लूट ले। जिन लोगों ने वोट चोरी करके सरकार बनाई है, वह मेरी आवाज को दबाना चाहते हैं लेकिन जनता उनकी सच्चाई को जान चुकी है।
FIR On Tejashwi: तेजस्वी के खिलाफ महाराष्ट्र में प्राथमिकी, पीएम मोदी पर 'विवादित' सोशल मीडिया पोस्ट का मामला
अगर हिम्मत है तो यहीं प्राथमिकी दर्ज कराएं
वहीं तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव ने भी इस प्राथमिकी पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और असम जैसे दूरदराज राज्यों में प्राथमिकी कराने का क्या मतलब है? भाजपा तो बिहार में भी सत्ता में भागीदार है, अगर हिम्मत है तो यहीं प्राथमिकी दर्ज कराएं। मैं देश भर के भाजपा विधायकों को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो हमारे नेता पर प्राथमिकी दर्ज कराएं।
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी
दरअसल, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को जुमलेबाज कह दिया था। सोशल मीडिया पर 22 अगस्त उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि आज गया में लगेगी झूठ और जुमलों की दुकान! प्रधानमंत्री जी, गया में बिना हड्डी की जुबान से आज झूठ और जुमलों का हिमालय खड़ा करेंगे लेकिन बिहार के न्यायप्रिय जनता दशरथ मांझी की तरह उनके झूठ और जुमलों के इन विशाल पहाड़ों को तोड़ देगी। 11 साल अपनी और 20 वर्षों की एनडीए सरकार के काम का हिसाब दो? तेजस्वी के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में स्थानीय भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे तेजस्वी यादव पर प्राथमिकी दर्ज करवाई।