फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Tejashwi Yadav candidate Lallu Mukhiya attacked; stone pelting during election campaign Flood

Bihar Election: तेजस्वी के प्रत्याशी लल्लू मुखिया पर हमला; चुनाव प्रचार के दौरान असामाजिक तत्व पथराव करने लगे

Wed, 22 Oct 2025 02:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Oct 2025 02:50 PM IST
सार

Bihar Assembly Election: बाढ़ विधानसभा से राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया ने आरोप लगाया कि मुझपर जानलेवा हमला किया गया है। विरोधी मुझे मारना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Bihar Election: Tejashwi Yadav candidate Lallu Mukhiya attacked; stone pelting during election campaign Flood
राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल ने बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से कर्णवीर सिंह यादव उर्फ़ लल्लू मुखिया को चुनावी मैदान में उतारा है। बुधवार दोपहर वह चुनाव प्रचार करने गए थे। बाढ़ के बेढना गांव में असामाजिक तत्वों ने उनपर हमला कर दिया। इसमें राजद प्रत्याशी, मिथिलेश यादव समेत कई राजद समर्थक जख्मी हुए हैं। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लल्लू मुखिया के समर्थकों ने आक्रोश जताया। वहीं लल्लू मुखिया ने कहा कि मेरे विरोधी मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। मेरे खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस लगातार कैंप कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed