Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Tejashwi Yadav and RJD attack NDA government, Durga Puja, Bihar Political News

Bihar: महिलाओं से तेजस्वी का आह्वान, कहा- मां दुर्गा बन इन चीजों का संहार करें, RJD ने सीएम नीतीश पर बोला हमला

Tue, 30 Sep 2025 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 Sep 2025 03:24 PM IST
सार

बिहार चुनाव से पहले पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान जारी है। राष्ट्रीय जनता दल ने सीएम नीतीश कुमार के एक करोड़ रोजगार पर सवाल उठाया कि अब आप इतना पैसा कहां से लाएंगे? अब अचानक नौकरी और रोजगार की याद क्यों आ रही है?

विज्ञापन
Bihar Election: Tejashwi Yadav and RJD attack NDA government, Durga Puja, Bihar Political News
मां दुर्गा की पूजा करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर मैं बिहार की हर महिलाओं से आह्नान करता हूं कि आप माता दुर्गा का स्वरूप हैं। आप दुर्गा बन संहार करो। भष्टाचार और अपराध को खत्म करो। उन्होंने कहा कि मैं बिहार की माताओं-बहनों से प्रार्थना करना चाहता हूं कि आप मां दुर्गा बनकर राज्य से भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई, पलायन और बेरोजगारी का संहार करो। पिछले 20 साल की सरकार को हटाने का अब वक्त आ चुका है। बिहार को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। इसलिए बिहार को थके हुए मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। 

विज्ञापन


हम इतना नौकरी देंगे, उतना रोजगार देंगे
तेजस्वी यादव के इस बयान से पहले राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कहा कि 10 लाख नौकरी के वादे पर नीतीश कुमार का निर्लज्जता से क्या कहना था, वह पूरे बिहार को याद है। आज वही अचेत थके हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थरथराते हुए कह रहे हैं कि हम इतना नौकरी देंगे, उतना रोजगार देंगे। दूसरे के पिता (लालू प्रसाद) को अपने अमर्यादित बयान में उटक देने वाले सीएम नीतीश कुमार अब पैसा कहां से लाएंगे? जब तेजस्वी यादव मात्र 17 महीनों में पांच लाख नौकरी दे चुके हैं, तब नीतीश कुमार को नौकरी और रोजगार के मुद्दे की याद आ रही है?
विज्ञापन

Bihar Election: वित्त रहित शिक्षकों नीतीश सरकार ने दिया दशहरा का तोहफा, डिप्टी सीएम ने दी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी से चिपके रहने के लिए कोई भी झूठ बोल रहे हैं
सीएम नीतीश कुमार के किसी भी बात पर विश्वास करना अपने भोलेपन का प्रदर्शन करना है। अपनी राजनीति के अवसान पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से चिपके रहने के लिए कोई भी झूठ बोल रहे हैं, उनकी किसी झूठ पर अब विश्वास नहीं करना है। बिहार भर में यह सच्चाई सभी के मनो मस्तिष्क में बस चुका है कि बिहार में नौकरी रोजगार केवल तेजस्वी यादव ही दे सकते हैं। राजद ने दावा किया कि नहीं नौकरी और रोजगार को देश की राजनीति के केंद्र में स्थापित किया है। पर, इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि बिहार में तेजस्वी सरकार बने।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed