{"_id":"68ed14891d1df04c150fdb68","slug":"bihar-election-tej-pratap-yadav-announced-party-s-first-candidate-list-and-20-names-bihar-assembly-election-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव ने जारी की अपनी पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची, 20 सीटों पर नाम घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव ने जारी की अपनी पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची, 20 सीटों पर नाम घोषित किए
Mon, 13 Oct 2025 08:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:32 PM IST
सार
Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव ने खुद वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी पार्टी ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : Facebook
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक हलचलें तेज हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। तेज प्रताप यादव ने खुद वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त, उनकी पार्टी ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : एनडीए के सभी नेताओं को जुटना था एक साथ, क्या हुआ कि राजग की प्रेस वार्ता टली
विज्ञापन
सीतामढ़ी, बेलसंड से विकास कुमार कवि को उम्मीदवार बनाया गया है। भोजपुर के शाहपुर से मदन यादव, पटना जिले के बख्तियारपुर से डॉ. गुलशन यादव, विक्रमगंज से अजीत कुशवाहा, मनेर से शंकर यादव, और पटना साहिब से अधिवक्ता मीनू कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। जगदीशपुर से नीरज राय, गया जिले के अत्री सीट से अभिनाश और वजीरगंज से प्रेम कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। दरभंगा जिले के बैनौती सीट से अवध किशोर झा को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025: जनसुराज की दूसरी लिस्ट जारी, 65 सीटों पर उतारे प्रत्याशी; देखें पूरी लिस्ट
तेज प्रताप यादव ने बक्सर जिले के डुमरांव से विनोद कुमार सूर्य को, मोतिहारी के गोविंदगंज सीट से आशुतोष कुमार को और नरकटियागंज सीट से तोरीफ रहमान को उम्मीदवार बनाया है। मधेपुरा जिले से संजय यादव, गोपालगंज जिले के बथुआ से धर्मेंद्र क्रांतिवादी और कुचायकोट से रत्न बिहारी भट्ट को उम्मीदवार बनाया गया है। नवादा जिले के हिसुआ सीट से रवि राज कुमार, वैशाली जिले के महनार सीट से सियाराम सिंह राठौर, छपरा (सारण) जिले के बनियापुर सीट से पुष्पा कुमारी और समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर सीट से सुष्मिता कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है।