{"_id":"68de24eb89e8a01d8909ff6c","slug":"bihar-election-senior-bjp-leader-janardan-yadav-leaves-the-party-and-joins-jansuraj-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: दशहरा पर भाजपा को झटका, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, जनसुराज में हो गए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: दशहरा पर भाजपा को झटका, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, जनसुराज में हो गए शामिल
Thu, 02 Oct 2025 12:38 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:38 PM IST
सार
Bihar News: प्रशांत किशोर ने कहा कि जनार्दन यादव जैसे सीनियर लीडर का सम्मान भाजपा नहीं कर पाई। इसलिए हमलोगों ने उनका सम्मान किया। उनके आने से जनसुराज को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
जनार्दन यादव का स्वागत करते प्रशांत किशोर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बिहार चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब उन्होंने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और चार टर्म विधायक रहे जनार्दन यादव को अपने साथ कर लिया है। जनार्दन यादव ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने प्रशांत किशोर का हाथ थाम लिया और जनसुराज में शामिल हो गए। प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जनार्दन यादव का अररिया की राजनीति में एक अलग ही पहचान है। उनका जनसुराज में स्वागत है।
विज्ञापन
जनार्दन यादव बोले- भाजपा ने मेरी उपेक्षा की
इधर, अररिया जिले की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले जनार्दन यादव ने एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा क राज्य में पलायन, अपराध और भ्रष्टाचार चरण पर है। भाजपा विधायक के जनता असंतुष्ट है। 2015 में मेरी हार के बाद भी मैं क्षेत्र में एक्टिव रहा। आज भी रोज जनता के बीच जाता हूं। लेकिन, पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं ने मुझे दरकिनार कर दिया। मेरी उपेक्षा की गई। मैं प्रशांत किशोर की सोच और दृष्टिकोण से प्रभावित हूं। वह बिहार की राजनीति को नई दिशा और दशा देने का काम कर रहे। इसलिए मैं जनुसराज का सदस्य बनकर बिहार के विकास में योगदान देना चाहता हूं।
विज्ञापन
1977 में पहली बार विधायक बने थे
बता दें कि 1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर जनार्दन यादव विधायक बने थे। लेकिन, कम उम्र के कारण उन्हें अयोग्य ठहरा दिया गया है। 1980 में उपचुनाव हुआ तो वह भाजपा के टिकट पर जीत गए। इसके बाद 2000, 2005 में भी भाजपा के टिकट पर जीते। लेकिन 2015 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
