Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Pawan Singh gives a major update on the assembly elections, shares a photo with Amit Shah

Bihar Election: पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा अपडेट, अमित शाह के साथ फोटो भी किया शेयर

Sat, 11 Oct 2025 11:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Oct 2025 11:21 AM IST
सार

Pawan Singh News: पवन सिंह ने अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। समर्थकों ने उनके फैसले की सराहना की है और उन्हें पार्टी का सच्चा सिपाही बताया है।

विज्ञापन
Bihar Election: Pawan Singh gives a major update on the assembly elections, shares a photo with Amit Shah
पवन सिंह ने अमित शाह के साथ यह तस्वीर साझा की। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार और हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पवन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि मैं इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैंने कभी चुनाव लड़ने के इरादे से पार्टी में शामिल नहीं हुआ था। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर भोजपुर सुपरस्टार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं पवन सिंह, अपने भोजपुरीया समाज से कहना चाहता हूँ कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और न ही मेरा कोई ऐसा इरादा है। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।

विज्ञापन


'भाजपा के लिए काम करूंगा'
पवन सिंह के इस बयान के बाद उन कयासों पर विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि वे इस बार बिहार चुनाव में किसी सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। कुछ दिनों से चर्चा थी कि भाजपा ने उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है। लेकिन, पवन सिंह ने स्पष्ट कर किया है कि अब वह चुनाव नहीं लड़ रहे। एक सच्चा सिपाही बनकर भाजपा के लिए काम करेंगे और एनडीए प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार करेंगे। 
विज्ञापन


पत्नी ज्योति सिंह से विवाद पर भी की थी बातें
 गुरुवार को सुपरस्टार पवन सिंह ने प्रेस वार्ता की थी। तब उन्होंने बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवादों पर खुलासा किया था। कहा था कि मेरी पत्नी से जो विवाद चल रहा है, वह सारी बातें कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में मामला चल रहा है, जो तय होगा, वहीं मेरे लिए मान्य होगा। पांच अक्टूबर को जब वह लखनऊ स्थित मेरे आवास पर आईं तो उससे पहले भी तो वह दो महीने, तीन या छह महीने के दौरान आ सकती थीं। मुझे संपर्क कर कसती थीं। लेकिन, उन्होंने चुनाव के वक्त ऐसा किया। एक ओर चुनाव आयोग बिहार चुनाव की घोषणा करता है, उसी समय इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed