फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections: Bhojpuri superstar Pawan Singh reacts to the controversy with wife Jyoti Singh

Pawan Singh: पत्नी ज्योति के मन में प्रेम उमड़ने की वजह का पवन सिंह ने खुलासा किया; चुनाव लड़ने पर क्या बोले?

Wed, 08 Oct 2025 01:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 Oct 2025 01:10 PM IST
सार

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने अपनी पत्नी से चल रहे विवाद पर भी बात की और बिहार चुनाव लड़ने के सवाल पर भी जवाब दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या बातें की?

विज्ञापन
Bihar Elections: Bhojpuri superstar Pawan Singh reacts to the controversy with wife Jyoti Singh
पवन सिंह और ज्योति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवादों पर खुलासा किया है। मेरी पत्नी से जो विवाद चल रहा है, वह सारी बातें कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में मामला चल रहा है, जो तय होगा, वहीं मेरे लिए मान्य होगा। पांच अक्टूबर को जब वह लखनऊ स्थित मेरे आवास पर आईं तो उससे पहले भी तो वह दो महीने, तीन या छह महीने के दौरान आ सकती थीं। मुझे संपर्क कर कसती थीं। लेकिन, उन्होंने चुनाव के वक्त ऐसा किया। एक ओर चुनाव आयोग बिहार चुनाव की घोषणा करता है, उसी समय इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


'आज ही अपनापन क्यों दिखा?'
पवन सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह और मेरे बीच का विवाद कोर्ट में तीन-चार साल से चल रहा है। जो भी बातें सोशल मीडिया पर चल रही है, उससे मैं दुखी हूं। जब मैं गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, विनोद तावड़े और उपेंद्र कुशवाहा से मिला, उसके बाद ज्योति सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। आज ही अपनापन क्यों दिखा? इसे राजनीति नहीं तो क्या समझा जाए। मुझे परेशान किया जा रहा है। चुनाव लड़ने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से विनोद तावड़े ने बिहार चुनाव में एनडीए के लिए पूरी ताकत के साथ लगने की जिम्मेदारी दी, उसी का निर्वहन मैं करुंगा। पार्टी की ओर से जो भी निर्णय लिया जाएगा, वही मेरे लिए मान्य होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी'
बता दें कि पांच अक्टूबर को पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह उनके घर पहुंचीं थी और फूट-फूटकर रो पड़ीं। वायरल वीडियो में वो पति से इंसाफ की गुहार लगाती नजर आईं। ज्योति ने कहा कि वो सात साल से मानसिक यातना झेल रही हैं। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव में पवन का हर कदम पर साथ दिया था। लोगों से उनके लिए वोट मांगे, लेकिन अब मुझे ही अपमानित किया जा रहा है। मुझे उनके घर से बेदखल कर दिया गया। यूपी पुलिस से मेरा अपमान कराया गया। यह अपमान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर बहू और पत्नी का है। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।


पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह के साथ लंबा चला विवाद
साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता जल्द ही टूटने की कगार पर पहुंच गया। 2022 में पवन ने आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। ज्योति ने उन पर गंभीर आरोप लगाए जिनमें मानसिक प्रताड़ना, बार-बार गर्भपात के लिए दबाव और आत्महत्या के लिए उकसाने तक की बातें सामने आईं। उन्होंने भरण-पोषण के लिए ₹5 लाख मासिक की मांग की, लेकिन पवन ने ₹1 करोड़ का एकमुश्त ऑफर दिया। मामला आज भी अदालत में लंबित है। इस बीच, जब अंजलि राघव विवाद बढ़ा तो ज्योति ने आत्मदाह की धमकी तक दे दी। हालिया वीडियो ने एक बार फिर इस विवाद को जीवित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed