Bihar Election: ललन सिंह बोले- 2020 में सीएम नहीं बनना चाहते थे नीतीश कुमार, पीएम मोदी ने आग्रह किया तब मान गए
Bihar Vidhansabha Election 2025: एनडीए में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान का अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी समर्थन कर दिया है। इसकी चर्चा खूब हो रही है। आइए जानते हैं ललन सिंह ने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीयज जनतांत्रिक गठबंधन में सीएम फेस पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान जारी है। एक ओर से कांग्रेस लगातार यह कह रही है कि एनडीए ने नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। वहीं दूसरी ओर से एनडीए ने नेता गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन कर रहे हैं। पहले चिराग पासवान और अब सीएम नीतीश कुमार के सबसे ज्यादा करीबी कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अमित शाह के बयान का समर्थन किया है। बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में अचुआरा समेत कई गांवों का जनसंवाद किया। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी के विकास कार्यों के बारें में लोगों को जानकारी दी। वहीं गृह मंत्री अमित शाह के मुख्यमंत्री पद को लेकर दिए गए बयान पर स्पष्ट कहा कि गृह मंत्री के बयान पर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
'हमलोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे'
ललल सिंह ने कहा कि अमित शाह ने तीन बातें कहीं। इसकी चर्चा नहीं की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमलोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी बात यह कि 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन जब पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर उनसे आग्रह किया तब जाकर वह माने। ललल सिंह ने कहा कि हर विधानसभा चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक होती है, तब मुख्यमंत्री चुने जाते हैं। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ। लेकिन, कुछ लोग गृह मंत्री के बयानों को लेकर नेरेटिव सेट करना चाहते हैं, जो कि गलत है। ललन सिंह ने मोकामा विधानसभा में बाहुबली अनंत सिंह की जीत का दावा किया। कहा कि हमलोग बहुमत से जीत रहे हैं।
Bihar Election: टिकट कटने पर राबड़ी आवास के बाहर फूट-फूटकर रोए RJD नेता, फाड़ा कुर्ता, यह बड़ा आरोप भी लगाया
गृह मंत्री बोले थे- चुनाव के बाद विधायक दल के नेता तय करेंगे
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह से एक चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में जब सवाल किया गया कि अगर बिहार चुनाव में एनडीए जीतता है तो क्या आप नीतीश कुमार बनाएंगे? तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं भला कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला। इतनी सारी पार्टियों का गठबंधन है। बिहार चुनाव के बाद जब सभी दल एकजुट होंगे विधायक दल के नेता बैठेंगे तो अपना नेता तय कर लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है नीतीश कुमार पर न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला विधायक दल के नेता आपस में बैठकर तय कर लेंगे।