फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: JDU MLA Gopal Mandal sits on protest outside CM House, says will not leave without ticket

Bihar: सीएम हाउस पर प्रदर्शन कर रहे JDU विधायक गोपाल मंडल को सुरक्षा कर्मियों ने उठाया, बोले- टिकट मिलेगा

Tue, 14 Oct 2025 05:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Oct 2025 05:34 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: पिछले विधानसभा चुनाव (2020 )में जदयू के टिकट पर विधायक बने बाहुबली गोपाल मंडल फिर से सुर्खियों हैं। टिकट की मांग लेकर पटना पहुंचे और वह सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
Bihar Election: JDU MLA Gopal Mandal sits on protest outside CM House, says will not leave without ticket
धरना पर बैठे जदयू विधायक गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट बंटवारे की सरगर्मी के बीच जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल सोमवार को अचानक सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने आए हैं और सुबह 8:30 बजे से वहां इंतजार कर रहे हैं। गोपाल मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मिलना चाहता हूं। मैं सुबह से इंतजार कर रहा हूं। मुझे चुनाव का टिकट मिलेगा। टिकट लिए बिना मैं यहां से नहीं जाऊंगा। हालांकि शाम तक सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें उनके आवास पर छोड़ दिया।

विज्ञापन


इधर, इस घटना के बाद सियासी गलियारे में यह खबर फैल गई कि गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। 'अमर उजाला' ने जब गोपाल मंडल से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की बात अफवाह है। सुरक्षाकर्मियों ने मुझे उठाकर मेरे आवास पर छोड़ दिया। वहीं टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चिंता मत कीजिए जल्द ही मुझे टिकट मिलेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू के वरिष्ठ नेता पर टिकट काटने का आरोप

गोपाल मंडल ने कहा कि जदयू के कुछ वरिष्ठ नेता मेरे खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। वह मेरा टिकट काटना चाहते हैं इसलिए वह आजकल मेरे विरोधी अजय मंडल उर्फ बुलो मंडल के संपर्क में हैं। वह उन्हें टिकट देना चाह रहे हैं।मैंने सीएम नीतीश कुमार को अपना नेता माना है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह न्याय करेंगे। इधर, गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के इस कदम से जदयू खेमे में हलचल मच गई है। सूत्रों सीट बंटवारे के दौरान पार्टी के कई मौजूदा विधायकों में नाराजगी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका देने की तैयारी चल रही है, जिससे पुराने विधायकों में नाराजगी है। इधर, सीएम हाउस के सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और गोपाल मंडल से बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed