फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Former Union Minister RK Singh said this about Bhojpuri actor Pawan Singh

Bihar Election: 'फिर से भाजपा में शामिल होना चाहिए', पवन सिंह को लेकर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

Sat, 20 Sep 2025 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Sep 2025 05:56 PM IST
सार

Bihar Election: आरके सिंह ने पवन सिंह को लेकर कहा कि पवन सिंह ने मुझे अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया। उन्हें पहले टिकट दिया गया था, फिर चुनाव लड़ने से मना कर दिया गया और कहीं और से भी टिकट नहीं मिला। यह सुनकर थोड़ा दर्द हुआ।

विज्ञापन
Bihar Election: Former Union Minister RK Singh said this about Bhojpuri actor Pawan Singh
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के बीच लंबे समय से चली आ रही नाराजगी अब खत्म हो गई है। हाल ही में दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। आरके सिंह और पवन सिंह के बीच लगातार बातचीत और बैठकों के बाद आपसी मतभेद दूर हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान आरके सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई विवादित बयान दिए थे, लेकिन अब उन्होंने पवन सिंह को लेकर सकारात्मक बातें कही हैं।

विज्ञापन

शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह चंद्रवंशी जिला सम्मेलन में शामिल होने आरा के नागरी प्रचारणी सभागार पहुंचे। छह महीने बाद आरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में आरके सिंह ने भाजपा की उपलब्धियों का उल्लेख किया और विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोटर कार्ड से नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया केवल बीएलओ और जिला पदाधिकारी तक सीमित होती है और विपक्ष इस पर चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: 18 करोड़ की लागत से बनेगा थावे इको पार्क, वन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

आरके सिंह ने पवन सिंह को लेकर कहा कि पवन सिंह ने मुझे अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया। उन्हें पहले टिकट दिया गया था, फिर चुनाव लड़ने से मना कर दिया गया और कहीं और से भी टिकट नहीं मिला। यह सुनकर थोड़ा दर्द हुआ। इसलिए मेरा मानना है कि पवन सिंह को फिर से भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि पवन सिंह और आरके सिंह के बीच मतभेद अब समाप्त हो गए हैं और दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed