फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: CM Nitish Kumar gave special economic package for industrialist: employment, jobs, Janmashtami

Bihar: ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में मिलेगी जमीन, जन्माष्टमी पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान

Sat, 16 Aug 2025 08:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Aug 2025 08:40 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो।

विज्ञापन
Bihar Election: CM Nitish Kumar gave special economic package for industrialist: employment, jobs, Janmashtami
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी के अवसर पर उद्योग लगाने वालों को कई सुविधाएं देने बात फिर से कही है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन देने की बात कही थी। शनिवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने उद्योग लगाने वालों को विशेष पैकेज देने का एलान किया। कहा कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है।

विज्ञापन

तिरंगा फहराने के बाद सीएम नीतीश ने बिहारवासियों को दिया यह संदेश, लालू राज की भी दिलाई याद
विज्ञापन


उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों को बिहार में उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विशेष आर्थिक पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, सीएम नीतीश ने क्या-क्या घोषणाएं की...

  • कैपिटल सब्सिडी, ब्याज (Interest) सब्सिडी तथा जी॰एस॰टी॰ के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा। 
  • उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी। 
  • ⁠उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा।
  • ⁠यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed