फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 : Super Cop Former IPS Officer Shivdeep Lande Contest Bihar Assembly Election 2025

Bihar Election : बिहार की राजनीति में 'सुपर कॉप' ने दी दस्तक, पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Mon, 13 Oct 2025 09:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 13 Oct 2025 09:14 PM IST
सार

Bihar Election : बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इस बात की घोषणा उन्होंने अपना एनआर कटवाने के बाद की। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करेंगे।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : Super Cop Former IPS Officer Shivdeep Lande Contest Bihar Assembly Election 2025
पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में  चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोमवार को अररिया अनुमंडल कार्यालय से नामांकन के लिए अपना एनआर कटवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे नामांकन करेंगे और अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी भाग्य को आजमाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता से अपील करने आए हैं कि जात-पात धर्म से ऊपर उठकर वैसे प्रत्याशियों को मतदान करें जो उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सके।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025: जनसुराज की दूसरी लिस्ट जारी, 65 सीटों पर उतारे प्रत्याशी; देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर सोच में बदलाव लाकर मतदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पार्टी हिंद सेना का रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन निर्वाचन विभाग को दिया था, लेकिन सात माह के दौरान रजिस्ट्रेशन पार्टी का नहीं हो पाया। ऐसे में उन्होंने पार्टी को आगे मजबूती से लाने के लिए खुद ही चुनाव मैदान में उतरने का मूड बनाया और अररिया और मुंगेर के जमालपुर से चुनाव लड़ने को सोची। उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए वह चुनाव में कैंपेन करने का काम करेगा। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अररिया जिला का सेवा किया है और अब प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : एनडीए के सभी नेताओं को जुटना था एक साथ, क्या हुआ कि राजग की प्रेस वार्ता टली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed