फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 : Nitish Kumar expel eleven rebel leaders from jdu party cancelled primary membership

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार ने की बड़ी कार्रवाई, 11 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला; प्राथमिक सदस्यता रद्द

Sat, 25 Oct 2025 09:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 25 Oct 2025 09:15 PM IST
सार

Bihar Election : बिहार विधान सभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने एक साथ अपने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित भी कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : Nitish Kumar expel eleven rebel leaders from jdu party cancelled primary membership
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड ने बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। नीतीश कुमार ने अपने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित भी कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि इनलोगों ने पार्टी की विचारधारा के खिलाफ जाकर बागी बने हुए थे, इसलिए जदयू ने यह कार्रवाई की है। पार्टी का यह भी आरोप है कि ये सभी नेता जनता दल यूनाइटेड में रहते हुए भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे, जिसके कारण पार्टी ने इन पर बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: चार विधानसभा सीटों पर राजद-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने; किसके लिए वोट मांगेंगे राहुल-तेजस्वी?
विज्ञापन


जानिए पार्टी ने किन-किन नेताओं पर की है कार्रवाई 
जेडीयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने इस निष्कासन का लेटर जारी किया है। जिन प्रमुख नेताओं पर गाज गिरी है, उनमें मुंगेर-जमालपुर के पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, जमुई-चकाई के पूर्व सदस्य विधान परिषद संजय प्रसाद, सीवान-बड़हरिया के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, भोजपुर-बड़हरा के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, शेखपुरा-बरबीघा के पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार के अलावा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल निवासी अमर कुमार सिंह, वैशाली की डॉ. आसमा परवीन, औरंगाबाद के लव कुमार, कटिहार निवासी आशा सुमन, पूर्वी चंपारण के दिव्यांशु भारद्धाज और सिवान के विवेक शुक्ला शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि चुनाव में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed