Bihar : महागठबंधन की घोषणा पर भाजपा का तंज, कहा- लालू ने टॉर्चर करके जबरन बेटे को बनवाया सीएम पद का उम्मीदवार
Bihar : तेजस्वी के सीएम फेस की घोषणा के बाद भाजपा ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। भाजपा नेता रविशंकर ने तेजस्वी यादव के बैकग्राउंड पर सवाल उठाया, वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर 'टॉर्चर' करके सीएम उम्मीदवार घोषित करवाने की बात कही।
विस्तार
महागठबंधन ने आज तेजस्वी यादव को सीएम फेस बताया, जिसके बाद भाजपा ने विपक्ष पर जमकर बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन को 'लचर' गठबंधन बताते हुए कई सवाल खड़े किए। रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव से सीधा सवाल किया है कि वह भ्रष्टाचार की किस कहानी पर विश्वास करते हैं? खुद की, या अपने पिताजी, माताजी और सहयोगियों की? उन्होंने याद दिलाया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को चारा घोटाले के चार मामलों में 32 साल पांच महीने की सजा हो चुकी है। रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पिताजी को 32 साल की सजा हुई है और अलकतरा घोटाले में भी उनके अधिकारियों को सजा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की घोषणा सिर्फ शुद्ध हवाबाजी है।
यह खबर भी पढ़ें- Bihar Politics: 'पहले पटना में लोग निकलने से डरते थे....अब', जेपी नड्डा ने लालू यादव पर किया बड़ा हमला, जानें
होटल और नौकरी लो और जमीन दो मॉडल
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी यादव का मॉडल पहले से ही साफ है, होटल और नौकरी लो और जमीन दो। उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि तेजस्वी के बैकग्राउंड को देखते हुए उनसे सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इनका कोई भी काम भ्रष्टाचार के बिना पूरा नहीं होता।
महागठबंधन की प्रेस वार्ता पर सवाल
सहयोगी दलों को 'टॉर्चर' कर बेटे को सीएम प्रत्याशी बनाया
वहीं उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल और पूरे महागठबंधन पर तीखा हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि राजद अध्यक्ष लालू यादव ने सहयोगी दलों पर एक तरह से दबाव डालकर और 'टॉर्चर' करके, यहां तक कि उनके खिलाफ प्रत्याशी उतारकर भी, अपने बेटे को जबरदस्ती मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवा लिया है। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि जिस तरह लालू यादव ने 15 वर्षों तक बिहार पर शासन किया, उसी तरह अब अपने ही गठबंधन में 'गुंडागर्दी' करते हुए सहयोगी दलों को 'टॉर्चर' कर बेटे को सीएम प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि 15 साल के लालू-राबड़ीराज में बिहार को केवल अपराध, भ्रष्टाचार और कुशासन ही मिला। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज 'भ्रष्टाचारी' यानी 'पंजीकृत अपराधी' का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है, जिसे महागठबंधन ने सीएम उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और बिहार को 'शर्मसार' करने वाला दिन बताया और कहा कि 'चोर का बेटा मुख्यमंत्री का उम्मीदवार' है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.