फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Elderly woman dies of burns due to fire in Nalanda, incident happened due to gas leaking while cooking

Bihar: आग से झुलसकर बुजुर्ग महिला की मौत, खाना बनाते समय गैस लीक होने से हुआ हादसा

Tue, 16 Apr 2024 04:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Apr 2024 04:23 PM IST
सार

Nalanda News: मृतका के बेटे अनुज चौहान ने बताया कि उसकी मां घर में अकेले रहती थी। वह बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है। गांव वालों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन
Bihar: Elderly woman dies of burns due to fire in Nalanda, incident happened due to gas leaking while cooking
मृतका चिंता देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में आग से झुलसकर एक बुजुर्ग महिला की मंगलवार को मौत हो गई। यह घटना खाना बनाते वक्त हुई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद बेलदरिया पर गांव का है। मृतका की पहचान दिवंगत दुर्गा चौहान की पत्नी चिंता देवी (70) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मृतका चिंता देवी के बेटे अनुज चौहान ने बताया कि उसकी मां सोमवार को घर में खाना बना रहीं थी। तभी अचानक गैस लीक हो गई और वह आग से झुलस गईं। उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी मां को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन



 
अनुज चौहान ने बताया कि उसकी मां घर में अकेले रहती थी। वह बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है। गांव वालों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं, डॉक्टर के द्वारा मौत की पुष्टि के बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। खाना बनाने के दौरान झुलसने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed