Bihar Police Number: अपराधी ही नहीं, पुलिस से भी हो शिकायत तो डायल करें यह दो नंबर; डीजीपी का स्पष्ट संदेश
Bihar Police: अब आपको अपनी शिकायत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आप सीधे बिहार के डीजीपी को ही कॉल कर अपनी शिकायत कर सकते हैं। बिहार पुलिस ने डीजीपी के नियंत्रण कक्ष के दो मोबाइल नंबरों को सार्वजनिक कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर बिहार पुलिस ने बड़ी पहल की है। कई बार लोग अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए वरीय पुलिस अधिकारी के पास चक्कर लगाकर परेशान हो जाते हैं। लेकिन, अब उन्हें अपनी शिकायतों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। किसी भी तरह की शिकायत या सुझाव के लिए वह सीधे बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को कॉल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर डीजीपी विनय कुमार ने अपने नियंत्रण कक्ष के दोनों सरकारी नंबरों को सार्वजनिक कर दिया है। चौबीसों घंटे सातों दिन आम लोग इस पर कॉल कर अपनी शिकायत या सुझाव को दर्ज करवा सकते हैं। इन शिकायतों पर फौरन कार्रवाई भी होगी। यह नंबर हैं 9031829339 और 90318 29340।
डीजीपी ने दिया स्पष्ट संदेश
डीजीपी विनय कुमार की ओर से कहा गया कि आमजन को सूचित किया जाता है कि अपनी समस्याओं, शिकायतों के निवारण-सुझाव के लिए पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष में फोन कर के सूचना दें। इस पर फौरन कार्रवाई की जाएगी। बिहार पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगी। आप नियंत्रण में कॉल कर विधि-व्यवस्था को लेकर सुझाव भी दे सकते हैं।
गंभीर अपराध को रोकने का लक्ष्य
डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पिछले एक वर्ष में राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने लगातार प्रयास किए हैं, जिसका सकारात्मक असर दिखा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की सख्ती और रणनीतिक कार्रवाई के चलते अपराध की घटनाओं में कमी आई है। डीजीपी ने बताया कि पुलिस का लक्ष्य समाज में किसी भी तरह के गंभीर अपराध को रोकना है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तीन नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। सरकार की पुनर्वास योजना के तहत इन नक्सलियों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं और उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है।
साइबर अपराध पर भी शिकंजा कसा जा रहा
उन्होंने बताया कि राज्य में बढ़ते ड्रग्स के प्रकोप को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही साइबर अपराध पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। डीजीपी के अनुसार, प्रतिदिन किसी न किसी ऐसे गिरोह का खुलासा हो रहा है, जो संगठित तरीके से साइबर अपराध में संलिप्त है। डीजीपी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बिहार को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.