फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary statement before second phase bihar election 2025

Bihar Election : उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- हम आरक्षण के भी पूजक हैं और कमंडल के उपासक भी

Sun, 09 Nov 2025 07:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Nov 2025 07:30 PM IST
सार

Samrat Chaudhary : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार खत्म होने के बाद पटना में मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा के लोग आरक्षण के पूजक भी हैं और कमंडल के उपासक भी।

विज्ञापन
Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary statement before second phase bihar election 2025
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह से एनडीए के साथ है। उन्होंने दावा किया कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान में एनडीए प्रचंड जीत हासिल करेगा। तारापुर विधानसभा के प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 नवंबर को भारी संख्या में मतदान करें और विकास, सुरक्षा व स्थिरता के लिए एनडीए की सरकार दोबारा बनाएं।

विज्ञापन


"रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता... लालू भी तो यही कहते थे"
सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में रोजगार, शिक्षा और उद्यमिता को लेकर बड़े पैमाने पर काम हुआ है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। जनता तय करेगी कि राजा कौन बनेगा, न कि कोई परिवार। लालू प्रसाद खुद कहते थे कि रानी के पेट से राजा नहीं पैदा होता। राहुल गांधी जिनके परिवार ने 55 साल तक देश को लूटा, वह आज भी रो रहे हैं। उनके परिवार ने दलितों, पिछड़ों और स्वर्णों को आरक्षण से वंचित रखा। लेकिन, जनता सबका हिसाब रखती है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आरक्षण समर्थक और धर्मनिष्ठ दोनों है। हम आरक्षण के भी पूजक हैं और कमंडल के भी उपासक। 
विज्ञापन


सम्राट बोले- अति पिछड़ा और दलितों के घर में राजद के गुंडे घुस रहे
कानून-व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अपराधी चाहे किसी भी वर्ग या दल से जुड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि कई जगह अति पिछड़ा और दलित समाज के घरों में घुसकर राजद के गुंडों ने मारपीट की। ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी, पुलिस उन्हें छोड़ेगी नहीं। विपक्ष की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवारवादी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं बचा है कि यह गांधी परिवार का सत्ता तंत्र नहीं है। माता जी सुपर पावर, पिता प्रधानमंत्री, दादी प्रधानमंत्री और अब राहुल गांधी को फिर प्रधानमंत्री बनना है। ऐसा नहीं चलेगा। बिहार लोकतंत्र की जननी है, यहां जनता तय करती है कि कौन कहां बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed