फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Cyber Fraudster Posing as Patna Secretariat Official Arrested for Scramming Woman Teacher

बिहार: सचिवालय का अधिकारी बताकर शिक्षिका को शादी का झांसा, तीन लाख ठगे; कई महिलाओं के संपर्क में था आरोपी

Sun, 20 Sep 2026 10:38 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 10:38 AM IST
सार

भोजपुर साइबर थाने की पुलिस ने मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से संपर्क कर खुद को पटना सचिवालय का सहायक अनुभाग अधिकारी बताने वाले वरुण कुमार को खगड़िया से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar Cyber Fraudster Posing as Patna Secretariat Official Arrested for Scramming Woman Teacher
साइबर ठग को भोजपुर साइबर थाने की पुलिस ने खगड़िया से गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेट्रोमोनियल साइट पर शादी के लिए महिलाओं से संपर्क कर खुद को पटना सचिवालय का सहायक अनुभाग अधिकारी बताने वाले एक शातिर साइबर ठग को भोजपुर साइबर थाने की पुलिस ने खगड़िया से गिरफ्तार किया है। आरोपित पर आरा में पदस्थापित एक शिक्षिका को शादी का झांसा देकर करीब 3.65 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपित 50 से अधिक महिलाओं के संपर्क में था और अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे रुपये ऐंठने की कोशिश करता था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के चौथम गांव निवासी स्व. विनोद राय के पुत्र वरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से ठगी में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन


महिलाओं से मेट्रोमोनियल साइट के जरिए संपर्क करता था युवक
साइबर डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि आरोपित मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था। बातचीत के दौरान वह खुद को पटना सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी बताता था और शादी का भरोसा दिलाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर उनसे रुपये की मांग करता था। इस मामले में भोजपुर के एक स्कूल में पदस्थापित पटना निवासी शिक्षिका ने 12 सितंबर को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिक्षिका ने पुलिस को बताया था कि मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से उनका संपर्क वरुण कुमार नामक व्यक्ति से हुआ था। आरोपित ने खुद को पटना सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी बताते हुए उनसे शादी करने की बात कही। विश्वास में लेने के बाद उसने शादी के नाम पर शिक्षिका से कुल 3 लाख 65 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान आरोपित की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने खगड़िया जिले में कार्रवाई कर वरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम

50 से अधिक महिलाओं के संपर्क में था आरोपित
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित 50 से अधिक महिलाओं के संपर्क में था। वह मेट्रोमोनियल साइट और अन्य माध्यमों से महिलाओं से बातचीत कर उन्हें शादी का झांसा देता था और ठगी की कोशिश करता था। पुलिस अब उसके संपर्क में रही महिलाओं और संभावित अन्य पीड़ितों के संबंध में भी जांच कर रही है। साइबर डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि आरोपित के मोबाइल फोन को जब्त कर उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस उसके द्वारा की गई अन्य ठगी और उसके संपर्क में रहे लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed