फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Prisoner who came to Patna Civil Court for appearance escapes by dodging police

Bihar Crime: पेशी पर पटना सिविल कोर्ट आया कैदी चकमा देकर फरार, पुलिस कर रही तलाश

Mon, 04 Aug 2025 04:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 04:50 PM IST
सार

Bihar: पटना टाउन डीएसपी वन मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस कैदी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित थानों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Prisoner who came to Patna Civil Court for appearance escapes by dodging police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान नवादा निवासी सुरेंद्र उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो फुलवारी शरीफ स्थित बेउर जेल में चोरी के मामले में बंद था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सुरेंद्र उर्फ छोटू को पटना सिविल कोर्ट के एसीजेएम-4 के समक्ष पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान वह मौके का फायदा उठाकर हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कैदी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन घंटों की कोशिशों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के संबंध में ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि सुरेंद्र पिछले छह महीने से चोरी के एक मामले में जेल में बंद था।

विज्ञापन


पढ़ें: अशोकधाम में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की पूजा-अर्चना, विपक्ष पर बोला जमकर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना टाउन डीएसपी वन मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस कैदी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित थानों को अलर्ट किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना 18 जून को हुई थी, जब पालीगंज निवासी विकास कुमार नामक एक कैदी कोर्ट के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed